1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रयागराज में गजब अजूबा हुआ, लड़के नहीं बल्कि लड़की वालों ने निकाली बारात, Video वायरल

प्रयागराज में गजब अजूबा हुआ, लड़के नहीं बल्कि लड़की वालों ने निकाली बारात, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 26, 2025 02:01 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 02:01 pm IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो पक्का आपको हैरान करेगा। वीडियो में बंदे ने जो दावा किया है, वैसा कुछ आपने पहले शायद ही सुना होगा। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SATYA___JAISWAL

अब तो हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन है जिसमें बहुत ही अच्छे क्वालिटी का कैमरा भी होता है। लोगों को जब भी कुछ अलग, नया या फिर अनोखा दिखता है तो वो तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब अगर वो वीडियो वाकई में अलग होता है तो वो बहुत सारे लोगों का ध्यान खींच लेता है और वायरल भी हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आपने भी अब तक न जानें कितने सारे वायरल वीडियो देखे होंगे। अब उस लिस्ट में एक नया वीडियो शामिल करने का समय आ गया है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक सजी हुई बारात नजर आ रही है। बारात में कई सारे बाराती डांस करते हुए तो कई खुशी से पैदल चलते हुए नजर आते हैं और सबसे पीछे दुल्हन नजर आती है। जी हां, इस बारात में दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन दिखाई देती है। वीडियो को बनाते हुए बंदा बोलता है, 'आपने ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा और ये पक्का वायरल होगा क्योंकि बारात लड़की वाले लेकर आ रहे हैं। प्रयागराज में गजब अजूबा हुआ है।' इसके बाद वो दुल्हन को दिखाता है। वीडियो वायरल भी हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर satya___jaiswal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'आपने बारात तो बहुत देखी होंगी पर ऐसी बारात कभी नहीं देखी होगी' और लोकेशन प्रयागराज लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 24 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लोग स्कूटी पर जाते हैं मगर यहां तो उल्टा ही हो रहा है, Video देखना तो बनता है

इस बंदे ने अलग ही बिजनेस शुरू कर दिया है, खंभे पर लगा पोस्ट हुआ वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।