1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोग स्कूटी पर जाते हैं मगर यहां तो उल्टा ही हो रहा है, Video देखना तो बनता है

लोग स्कूटी पर जाते हैं मगर यहां तो उल्टा ही हो रहा है, Video देखना तो बनता है

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 26, 2025 12:55 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 12:55 pm IST

कई बार सड़क पर जाते समय कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिससे नजरे नहीं हट पाती हैं और ऐसी ही चीजें सोशल मीडिया पर वायरल भी होती हैं क्योंकि लोग वीडियो बनाकर पोस्ट जो कर देते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ANDHERIWESTSHITPOSTING

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जब भी जाएंगे और जितनी बार भी जाएंगे, आपको हर बार कुछ अलग और नया देखने को मिलेगा। ऐसे ही कंटेंट सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो आप जानते होंगे कि एक दिन में कई सारे वीडियो वायरल होते हैं जिसमें स्टंट, जुगाड़, लोगों का खुराफाती दिमाग, अतरंगी हरकत, बच्चों के प्यारे कारनामे और इसके अलावा बहुत कुछ रहता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप जब भी सड़क पर जाते होंगे तो देखा होगा कि लोग गाड़ियों पर सवार होकर कहीं जा रहे हैं। बाइक और स्कूटी पर लोग बैठे हुए हैं और कहीं जा रहे हैं। अगर ये खराब हो जाते हैं तो लोग उन्हें टो करवाते हैं मगर क्या कभी ऐसा कुछ देखा है जिसमें एक स्कूटी पर दूसरी स्कूटी लदी हुई हो और एक बंदा उसे पकड़कर बैठा हो। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बंदा स्कूटी चल रहा है, उसके पीछे दूसरा बंदा पीछे की तरफ मुंह करके बैठा है और उसने सबसे पीछे सीट पर ही एक स्कूटी को पकड़े हुए है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर andheriwestshitposting नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- और भाई स्कूटी पर आया, नहीं भाई स्कूटी मेरे पर आया। दूसरे यूजर ने लिखा- मुंबई बिगनर्स के लिए नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- कहीं चोर बाजार में तो नहीं बेच रहे जाकर। एक अन्य यूजर ने लिखा- असली डबल डेकर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जिंदगी में खुश रहना कोई इस बच्चे से सीखे, Video और बच्चा, दोनों आपका दिल जीत लेंगे

कार चालक का बिगड़ा बैलेंस तो सीधे घर में घुसा दी गाड़ी, महिला की बाल-बाल बची जान, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।