1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सीढ़ी रख कर बैंक के अंदर जाने को मजबूर हैं कर्मचारी और कस्टमर, देख लीजिए ये अनोखा बैंक-VIDEO

ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सीढ़ी रख कर बैंक के अंदर जाने को मजबूर हैं कर्मचारी और कस्टमर, देख लीजिए ये अनोखा बैंक-VIDEO

 Published : Nov 25, 2025 06:31 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 06:48 pm IST

बैंक के अंदर जाने का सीधा कोई रास्ता नहीं है। मजबूरी के चलते कर्मचारी और कस्टमर ट्रैक्टर की ट्रॉली पर सीढ़ी रखकर बैंक के अंदर जाते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सीढ़ी के सहारे बैंक में जाते हुए कर्मचारी और कस्टमर- India TV Hindi
सीढ़ी के सहारे बैंक में जाते हुए कर्मचारी और कस्टमर Image Source : REPORTER INPUT

ओडिशा के भद्रक जिले के चरम्पा इलाके में एक अजोबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एसबीआई बैंक शाखा तक पहुंचने के लिए लोगों को ट्रैक्टर की ट्रॉली पर रखी गई सीढ़ी पर चढ़ना पड़ा। बैंक जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता बचा होने के कारण ग्राहक मजबूर होकर एक-एक कर सीढ़ी के सहारे बैंक में प्रवेश कर रहे थे।

अतिक्रमण हटाने के बाद पैदा हुई ये स्थिति

जानकारी के अनुसार, चरम्पा इलाके में जबरदस्ती किए गए अतिक्रमण हटाने के बाद यह स्थिति पैदा हुई है। एक्शन के बाद बैंक का सामान्य प्रवेश मार्ग बंद हो गया, जिससे लोगों की आवाजाही बाधित हो गई। ऐसे में बैंक प्रबंधन या स्थानीय लोगों ने अस्थायी व्यवस्था के रूप में ट्रैक्टर पर सीढ़ी रखकर रास्ता बनाया।

अस्थाई सीढ़ी से चढ़ना-उतरना लोगों के लिए मुसीबत

बैंक के बाहर ग्राहकों की भीड़ लगी रही, लेकिन अस्थाई सीढ़ी से चढ़ना-उतरना लोगों के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और मरीजों को बैंक पहुंचने में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग इस स्थिति को देखकर हैरान रह गए और सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।

जल्द बनाया जाए बैंक के अंदर जाने का रास्ता, लोगों ने की डिमांड

इलाके के स्थानीय लोगों को आशा है कि जल्द ही बैंक का नियमित रास्ता बनाया जाए, ताकि ग्राहकों को ऐसी जोखिम भरी स्थिति का सामना न करना पड़े। फिलहाल बैंक जाने वालों को सीढ़ी का ही सहारा लेना पड़ रहा है और पूरा क्षेत्र इस असामान्य व्यवस्था की चर्चा कर रहा है।

ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत