कई बार आंखों के सामने कुछ ऐसा आ जाता है जिसे देखने के बाद इंसान को अपने पुराने दिन जरूर ही याद आ जाते हैं। कई बार सड़क पर या किसी नई जगह पर लोग कुछ ऐसा करते दिखते हैं जो इंसान को याद दिलाता है कि कभी वो भी वैसा ही करता है। कई बार बच्चों को बिना किसी टेंशन के खेलते देख लोगों को याद आता है कि उनका बचपन भी एकदम ऐसा ही टेंशन फ्री हुआ करता था। ऐसा कई बार हर किसी के साथ होता है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद आपको फिर से अपने बचपन के कुछ कारनामे या फिर यादें ताजा हो जाएंगे। आइए फिर वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो किसी गांव के प्राइमरी स्कूल या फिर ट्यूशन का मालूम पड़ता है जहां बहुत सारे बच्चे बैठे हुए हैं। अब उन सभी के बीच में एक बच्चा है जो स्लेट पर पहाड़ा लिख रहा है मगर शायद उसे पहाड़े अच्छे से याद नहीं है तो वो थोड़ी नकल करने लगता है। उसके सामने उसका बैग है जिसमें किताब है और उसमें पहाड़ा लिखा हुआ है। वो एक उंगली से बैग को उठाकर पहाड़ा देखते हुए नजर आ रहा है। उसे होश नहीं है कि कोई उसे देख लेगा मगर अंत में उसे दिखता है कि कोई उसे रिकॉर्ड कर रहा है जो उसके टीचर हो सकते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बहुत चालाकी से पहाड़ा चोरी करके लिख रहा है, ये बहुत आगे जाएगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शायद मैं हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- अभी काफी प्रैक्टिस की जरूरत है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
iPhone के डिब्बे के अंदर निकला पराठा, वायरल Video देख लोगों ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन