Husband Wife Funny Video: इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसे मजेदार प्रैंक वीडियो सामने आते हैं जिनको देखने के बाद यूजर्स की हंसी थमने का नाम नहीं लेती है। कभी मां-बेटे तो कभी पति-पत्नी सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्रैंक करते दिखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पति-पत्नी की मजेदार चैट सामने आई है। इसमें पत्नी ने पति का टेस्ट लेने के लिए उन्हें फेक प्रोफाइल से मैसेज किया। इतना करने के बाद पत्नी ने पति से अंजान महिला बनकर पूछा कि, 'क्या मैं आपकी दोस्त बन सकती हूं ?' इस पर पति ने ऐसा जवाब दिया कि पढ़ते ही मां—बेटी की हंसी छूट गई।
इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dreamy_tanvi7 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में मां—बेटी की जोड़ी कमरे में हंसी मजाक करते दिख रहे हैं। तभी बेटी पूरा किस्सा बताती है और कहती है कि, 'मम्मी ने एक फेक अकाउंट बनाया और पापा को मैसेज कर रही हैं- पंकज जी! क्या मैं आपकी दोस्त बन सकती हूं ?' फिर वो अपने पापा रिप्लाई दिखाती हैं जो फेक प्रोफाइल से पूछे गए जवाब पर लिखते हैं कि, 'Sorry I am Married.' मामला यहीं नहीं थमता जब उसके बाद भी महिला अपने पति का टेस्ट लेने लिए आगे लिखती है कि, ' तो क्या हुआ...मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं। कहां गए पंकज जी...कोई चांस नहीं मेरा..! क्या हम कहीं मिल सकते हैं?' इस सवाल के जवाब में पति ने कहा- 'पत्नी से पूछकर बताता हूं।' ये सारे मैसेज पढ़ते ही मां बेटी दोनों खूब हंसते हैं और तभी पति अपनी पत्नी को कॉल कर देता है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'मुझे अपने जीवन में उसके जैसा आदमी चाहिए।' दूसरे ने लिखा कि, 'कितनी कूल मां हैं यार!' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अब अंकल अपने दोस्तों के ग्रुप में बोलेंगे देख आज भी मेरा जादू कायम है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'उस समय वफ़ादारी चरम पर थी।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'बस एक दिन लाइफ में मिल जाए तो लाइफ सेट हो जाए।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत का इकलौता एयरपोर्ट, जहां से कोने-कोने के लिए सीधी फ्लाइट मिलती है; 150 जगहों की यात्रा कर सकते हैं आप