1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोहिणी सेक्टर 1 में कुछ ज्यादा ही आशिकी चल रही है, आप खुद ही देखिए यह वायरल Video

रोहिणी सेक्टर 1 में कुछ ज्यादा ही आशिकी चल रही है, आप खुद ही देखिए यह वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 20, 2025 07:19 am IST,  Updated : Nov 20, 2025 07:19 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे रोहिणी सेक्टर 1 का बताया जा रहा है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो खुद कहेंगे कि कौन है ये आशिक और कौन है ये वंशिका।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ROHINI_STREETS

कई बार ऐसा होता है कि सड़क पर जाते समय कुछ न कुछ ऐसा दिख जाता है जो किसी ने सोचा नहीं होता है। अब ऐसा कुछ दिखते ही लोग अपनी जेब में हाथ डालते हैं, फोन निकालते हैं और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अब जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच ले, वो वायरल हो ही जोता है। कुछ वीडियो तुरंत वायरल हो जाते हैं तो कुछ वीडियो देरी से वायरल होते हैं मगर सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट कभी कम नहीं होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो काफी पहले पोस्ट किया गया था मगर अभी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि डिवाइडर के पास लगे खंभें पर एक बोर्ड लगा हुआ है जिसके जरिए एक बंदा अपना प्यार जता रहा है। उस बोर्ड पर, 'I Love You Vanshika Baby' लिखा हुआ है। सड़क से जाते बंदे ने देखकर इसका वीडियो बनाया और ऐसा आमतौर पर नहीं दिखता है इसलिए वीडियो वायरल हो गया। आप भी वायरल वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rohini_streets नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कौन है ये गुमनाम आशिक। दूसरे यूजर ने लिखा- वंशिका को दिखा दो। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसे कौन करता है यार। एक अन्य यूजर ने लिखा- कौन है ये भाई। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये परीक्षा देख चीटिंग की आत्मा भी हाथ जोड़ लेगी, वायरल Video देख आप भी यही कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।