1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस बंदे ने तो हर किसी को फेल कर दिया, वायरल Video में देखें इसकी हरकत

इस बंदे ने तो हर किसी को फेल कर दिया, वायरल Video में देखें इसकी हरकत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 18, 2025 05:06 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 05:06 pm IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब वीडियो को देखेंगे तो हैरान भी होंगे और हंसी भी निकलेगी। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/MEMEMOOD_31

हर दिन सोशल मीडिया पर अनगिनत वीडियो पोस्ट भी होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। अब कब कौन सा वायरल वीडियो देखने को मिलेगा, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है मगर कैसे वीडियो वायरल होते हैं, वो आपको पता ही होगा अगर आप रेगुलर एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, डांस, बच्चों के कारनामे, कपल के अश्लील हरकत, लोगों की अतरंगी हरकतें समेत कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और वो आपकी फीड पर भी आते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हर इंसान अपने घर में प्लेट या फिर थाली में खाना निकालकर खाता है। जिस घर में फंक्शन होता है, वहां लोगों के लिए पत्तल या फिर दूसरे किराए पर प्लेट मंगवाएं जाते हैं और लोग उसमें खाते हैं। मगर उन्हीं घरों में कुछ लोग ऐसे दिख जाते हैं कि उनकी हरकत वायरल होने लायक होती है। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो अभी वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि सभी लोग डिस्पोजल प्लेट में खा रहे हैं मगर उन्हीं के बगल में बैठा एक बंदा बड़े वाले भगोने में ही खा रहा है। वही भगोना जिसमें शादी-भंडारे के लिए सब्जियां बनती हैं, वो उसी में खाता हुआ नजर आ रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mememood_31 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब तक ऐसे वीडियो कई बार वायरल हुए हैं जिसमें लोग घर की छोटी कढ़ाई में, छोटे भगोने में खाते हुए नजर आए मगर इस बंदे ने उन सभी को पीछे छोड़ दिया और बड़े वाले भगोने में ही खाता नजर आता है। अब यह वीडियो बनाने के लिया किया गया है या फिर नहीं, यह तो नहीं पता मगर वीडियो जरूर वायरल हो गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Couple goals तो बहुत देखे होंगे मगर ऐसा कुछ देखा है? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है Video

हाथों में लगी हथकड़ी, लेकिन दोस्त की शादी मिस नहीं होनी चाहिए, जमकर वायरल हो रहा कैदी का Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।