Published : Jan 03, 2026 04:14 pm IST, Updated : Jan 03, 2026 04:14 pm IST
1/5Image Source : Click Technology
फिजिकल की-बोर्ड बनाने वाली कंपनी Clicks Technology ने ब्लैकबेरी जैसा दिखने वाला Communicator फोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन नए और पुराने फोन का मिक्स्चर है। इसमें बड़ी टच स्क्रीन के साथ-साथ फिजिकल की-बोर्ड भी दिया गया है। इसे यूजर्स प्राइमरी नहीं बल्कि सेकेंडरी डिवाइस के तौर पर यूज कर सकते हैं।
2/5Image Source : Clikck Technology
इस फोन में केवल काम के ही ऐप्स दिए गए हैं। इस फोन की कीमत 499 अमेरिकी डॉलर यानी लगभह 41,000 रुपये है। कंपनी ने इसे एक सेकेंडरी फोन के तौर पर पेश किया है यानी जो लोग दो फोन यूज करते हैं उनकी जरूरतों के हिसाब से इसे डिजाइन किया गया है। इस फोन में फेसबुक, इंस्टाग्राम और गेमिंग जैसे एडिक्टिव ऐप्स नहीं मिलेंगे।
3/5Image Source : click technology
इस फोन में कंपनी ने केवल जीमेल, वॉट्सऐप, टेलीग्राम, स्लैक जैसे ऐप्स दिए हैं। ये फोन उन लोगों के लिए खास है, जो अपना फोन काम के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस फोन में फिजिकल की-बोर्ड दिया गया है, जिसकी वजह से टाइपिंग आसान बन जाती है।
4/5Image Source : click technology
कम्युनिकेटर में ऐसे कमाल के फीचर्स दिए गए हैं, जो आपको एप्पल, सैमसंग या अन्य चीनी कंपनियों के फोन में नहीं मिलते हैं। इसमें सिग्नल लाइट फीचर दिया गया है, जो फोन के साइड में मिलता है। साइड में दिए गए बटन में लाइटिंग का ऑप्शन मिलता है, जिसे यूजर्स अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इस लाइटिंग की मदद से यूजर को पता चलेगा कि कब किसको मैसेज या ई-मेल भेजना है।
5/5Image Source : Click Technology
Communicator फोन में की-बोर्ड के अलावा कई पुरानी टेक्नोलॉजी मिलती है, जिनमें 3.5mm हेडफोन जैक, फिजिकल सिम ट्रे आदि शामिल हैं। इस फोन में 256GB तक की स्टोरेज मिलती है, जिसे 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एयरप्लेन मोड के लिए फिजिकल स्विच भी दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने 4,000mAh की बैटरी दी है। यह Android 16 पर काम करता है। इसमें 50MP का कैमरा मिलता है।