विजय सेतुपति की 'महाराजा' और मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम' की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक लोगों को बहुत पसंद है। शायद ही कोई ऐसा है, जिसने ये दो फिल्में न देखी हो। हर साल साउथ की कई फिल्में रिलीज होती है, जिसमें से कुछ सुपरहिट हो जाती है। सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने अपने बजट से कई ज्यादा कमाई कर मेकर्स को मालामाल बना दिया। आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी तहलका मचा दिया। इसका क्लाइमैक्स देख आपके होश उड़ जाएंगे। साल 2018 की वो सुपरहिट साउथ फिल्म जो ओटीटी पर रिलीज होते ही छा गई थी। इस साउथ क्राइम थ्रिलर फिल्म का क्लाइमैक्स महाराजा और दृश्यम जैसी फिल्मों को टक्कर देती है। अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो यह फिल्म देखने के लिए बेस्ट चॉइस साबित हो सकती है।
साउथ की धांसू क्राइम-थ्रिलर फिल्म
फिल्म की कहानी साइको किलर पर बनी है, जिसमें देखने को मिलता है कि अरुण फिल्ममेकर बनने का अपना सपना छोड़ देता है और अपने पिता की मौत के बाद पुलिस ऑफिसर की नौकरी कर लेता है। फिर वह एक साइको किलर को ट्रैक करने की कोशिश करता है जो स्कूल की लड़कियों को निशाना बनाता है और उन बच्चियों को बेरहमी से मार डालता है। अगर आपने एक बार यह फिल्म को देखना शुरू किया तो अंत तक उठने का मन नहीं करेगा। इस फिल्म का नाम है 'रतसासन'।
क्लाइमैक्स देख झन्ना उठेगा दिमाग
2018 में आई 'रतसासन' एक तमिल साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर है, जो अरुण कुमार नाम के एक फिल्ममेकर की है जो पुलिसवाला बन जाता है। फिल्म की कहानी एक ऐसे सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल की लड़कियों को अगवा करके उन्हें बेरहमी से मार डालता है। इस फिल्म की सबसे खास बात इसका क्लाइमैक्स है, जो आपको हिलाकर रख देगा। विष्णु विशाल अभिनीत और राम कुमार द्वारा निर्देशित, यह फिल्म अपने सस्पेंस और दमदार परफॉर्मेंस के लिए बहुत सफल रही। फिल्म में अमला पॉल और सरवनन भी है। वहीं फिल्म में काली वेंकट, विनोदिनी वैद्यनाथन और रामदास भी सपोर्टिंग रोल में हैं।
7 करोड़ की फिल्म से मेकर्स हुए मालामाल
सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म का बजट 7 करोड़ रुपये है और इसने बॉक्स ऑफिस पर 23 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को ओटीटी पर भी खूब पसंद किया गया। इसे आप जियो सिनेमा और प्राइम वीडियो दोनों पर देख सकते हैं। वहीं IMDb पर इसे 8.3 की शानदार रेटिंग मिली है।
ये भी पढे़ं-
क्या 'जना नायकन' बालकृष्ण की 'भगवंत केसरी' का रीमेक है? फैंस ने सीन्स की तुलना की
Ikkis की कमाई में आया उछाल, अगस्त्य नंदा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन कमाए इतने करोड़