1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Magh Maah 2026 Vrat-Tyohar: मकर संक्रांति, सरस्वती पूजा से लेकर गुप्त नवरात्रि तक, माघ माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

Magh Maah 2026 Vrat-Tyohar: मकर संक्रांति, सरस्वती पूजा से लेकर गुप्त नवरात्रि तक, माघ माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 03, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Jan 03, 2026 08:39 pm IST

Magh Maah 2026 Festival: माघ माह में कई बड़े प्रमुख व्रत-त्यौहार आएंगे, जिनमें मकर संक्रांति से लेकर बसंत पंचमी तक है। तो आइए यहां जानते हैं प्रमुख व्रत-त्यौहार की तिथि के बारे में।

माघ माह 2026 व्रत-त्यौहार- India TV Hindi
माघ माह 2026 व्रत-त्यौहार Image Source : UNSPLASH

Magh Month 2024 Festival-Vrat List:

 

Magh Maah 2026 Vrat-Tyohar:  मकर संक्रांति, सरस्वती पूजा से लेकर गुप्त नवरात्रि तक, माघ माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

 

Magh Month 2026 Festival Calendar:  हिंदू धर्म में माघ माह का विशेष महत्व है। माघ भगवान विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है, इसलिए इसे माधव मास भी कहते हैं। इस माह में स्नान, दान, जप और तप करने से पुण्य लाभ मिलते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्यारहवां महीना होता है। माघ शब्द भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप को भी संबोधित करता है। श्री कृष्ण का एक नाम माधव भी है। इस महीने में सूर्य देव अपनी शक्तियों से परिपूर्ण होते हैं। इसलिए इस महीने में सूर्य देव, भगवान कृष्ण और विष्णु जी की पूजा करने से व्यक्ति के समस्त दुःख मिट जाते हैं और उसका जीवन सुखमय बनता है। 

 

 

माघ माह का आरंभ 3 जनवरी 2026 से हो चुका है। माघ माह समाप्त 15 फरवरी को होगा। तीज-त्यौहार की दृष्टि से भी माघ का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में बसंत पंचमी से लेकर मकर संक्रांति और गुप्त नवरात्रि जैसे प्रमुख व्रत-त्यौहार आएंगे। तो आइए जानते हैं माघ माह में आने वाले त्यौहार की तिथियों के बारे में।

 

 

माघ माह 2026 व्रत-त्यौहार लिस्ट

  • प्रदोष व्रत- 1 जनवरी 2026
  • पौष पूर्णिमा- 3 जनवरी 2026
  • संकष्टी चतुर्थी- 6 जनवरी 2026
  • मकर संक्रांति, पोंगल- 14 जनवरी 2026
  • षटतिला एकादशी- 14 जनवरी 2026
  • प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि- 16 जनवरी 2026
  • माघ अमावस्या- 18 जनवरी 2026
  • बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा- 23 जनवरी 2026
  • जया एकादशी- 29 जनवरी 2026
  • प्रदोष व्रत- 30 जनवरी 2026
  • माघ पूर्णिमा-  1 फरवरी 2026
  • संकष्टी चतुर्थी- 5 फरवरी 2026
  • विजया एकादशी- 13 फरवरी 2026
  • प्रदोष व्रत- 14 फरवरी 2026
  • माघ गुप्त नवरात्रि-  19 जनवरी 2026 से 28 जनवरी तक

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Ekadashi Vrat 2026 Date: इस दिन रखा जाएगा नए साल का पहला एकादशी का व्रत, जानें डेट, मुहूर्त और महत्व

Magh Mela 2026: पौष पूर्णिमा से हुई माघ मेले की शुरुआत, पवित्र स्नान के लिए शुभ रहेंगी ये 6 तिथियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म