Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह 7 जनवरी 2026 को पूर्वाषाड़ा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। पूर्वाषाढ़ा शुक्र का नक्षत्र है। बुध का यह नक्षत्र गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन लोगों को करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। कुछ विशेष उपाय बुध की प्रतिकूलता को कम कर सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको जानकारी देंगे। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में।
वृषभ राशि
बुध ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से जीवन में कुछ नकारात्मक बदलाव आपको दिख सकते हैं। आपको अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहना होगा, आपको निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करना चाहिए। इसके साथ ही करियर से जड़ा कोई भी बढ़ा फैसला इस दौरान न लें। सेहत के प्रति भी आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर आपको 10 साल से छोटी कन्याओं को हरी चूड़ियां या वस्त्र उपहार स्वरूप देने चाहिए।
कर्क राशि
आपको स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें बुध गोचर के बाद आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में हवाएं आपके विपरीत हो सकती हैं, इस दौरान आपको ऑफिस में होने वाली राजनीति से आपको दूर रहना चाहिए नहीं तो मानहानि हो सकती है। विद्यार्थियों की एकाग्रता में कमी देखी जा सकती है। धन का लेन- देन आपको सोच समझकर करने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर आपको गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर वालों को सामाजिक स्तर पर संभलकर रहना होगा। इस दौरान बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल संभलकर करें, आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। कुछ लोग पैसों की तंगी का शिकार हो सकते हैं। आपके सही बजट बनाकर आगे बढ़ना चाहिए। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर गाय को हरा चारा आपको खिलाना चाहिए, इससे नकारात्कता दूर होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Numerology: अगर इस मूलांक का है आपका दोस्त तो रहें सावधान, राज की बातें नहीं रख पाते छुपाकर