1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कमजोर होती जा रही हैं हड्डियां, करें इन चीजों का सेवन, फौलाद सी मजबूत बन जाएंगी बोन्स

कमजोर होती जा रही हैं हड्डियां, करें इन चीजों का सेवन, फौलाद सी मजबूत बन जाएंगी बोन्स

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 03, 2026 05:54 pm IST,  Updated : Jan 03, 2026 05:54 pm IST

How to make weak bones strong: अगर आपने समय रहते अपने डाइट प्लान पर ध्यान नहीं दिया, तो आपकी हड्डियां कमजोर होती चली जाएंगी और बाद में आप बस पछताते रह जाएंगे।

हड्डियों को मजबूत बनाने वाले सुपर फूड्स- India TV Hindi
हड्डियों को मजबूत बनाने वाले सुपर फूड्स Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि बढ़ती उम्र में ही हड्डियां कमजोर हो सकती हैं? अगर हां, तो आपको जल्द से जल्द अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। अगर आपका लाइफस्टाइल खराब है या फिर आपका डाइट प्लान अनहेल्दी है, तो कम उम्र में यानी जवानी में भी हड्डियों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जो आपकी बोन हेल्थ को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

कैल्शियम और विटामिन डी- कैल्शियम से भरपूर दूध, दही, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, तिल, सोयाबीन, टोफू और फोर्टिफाइड अनाज हड्डियों की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए धूप में बैठने की सलाह भी दी जाती है। इसके अलावा आप विटामिन डी रिच अंडे की जर्दी, मछली और फोर्टिफाइड जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात- हड्डियों की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन से भरपूर दाल, बीन्स, लीन मीट, टोफू या फिर सोया को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। अखरोट, बीज और साबुत अनाज में मैग्नीशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो हड्डियों के निर्माण में असरदार साबित हो सकती है। बोन हेल्थ को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी से भरपूर संतरे, स्ट्रॉबेरी, जामुन, शिमला मिर्च या फिर अनानास का सेवन किया जा सकता है।

मजबूत बन जाएंगी हड्डियां- आप अखरोट या फिर मछली को भी डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं क्योंकि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर इन चीजों का सेवन करना बेहद जरूरी है वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।