Published : Jan 03, 2026 02:54 pm IST, Updated : Jan 03, 2026 02:54 pm IST
1/5Image Source : Unsplash
हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं से आपके भूत-भविष्य के बारे में काफी कुछ जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही किन क्षेत्रों में आप सफल होंगे इसका पता भी आपकी रेखाओं से चलता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं सूर्य रेखा के बारे में जो आपकी प्रगति और सरकारी क्षेत्रों में आपकी सफलता का कारक मानी जाती है।
2/5Image Source : Unsplash
सूर्य रेखा रिंग फिंगर के ठीक नीचे होती है। यह रेखा अगर आपके हाथ में है तो समझ जाइए करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और सरकारी नौकरी भी आप प्राप्त कर सकते हैं। सूर्य रेखा अगर हाथ में है तो आप आत्मविश्वसी से भरे रहते हैं।
3/5Image Source : Unsplash
सूर्य रेखा जितनी सीधी और साफ होगी उतने ही अच्छे परिणाम आपको करियर के क्षेत्र में मिलेंगे। ऐसे लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अपना अच्छा मुकाम बना सकते हैं। ऐसे लोगों का करियर बहुत जल्दी शुरू हो सकता है।
4/5Image Source : Unsplash
वहीं सूर्य रेखा कटी हुई हो या सीधी न हो तो करियर क्षेत्र में आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन आपको संघर्ष भी बहुत करने पड़ेंगे। ऐसे लोगों को उच्च पदों तक पहुंचने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती हैं।
5/5Image Source : Unsplash
वहीं हाथ में अगर दो सूर्य रेखाएं हो तो ऐसे लोग अच्छे मार्गदर्शक होते हैं और नेतृत्व करने का गुण भी इनमें देखने को मिलता है। ऐसे लोग सरकारी नौकरी प्राप्त करने में भी सफल रहते हैं, साथ ही धन-धान्य की भी इनको कभी कमी नहीं होती।