Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 5 मैच में 4 शतक, 102 का औसत, विजय हजारे में रन मशीन बन गया है ये खिलाड़ी, फिर भी नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

5 मैच में 4 शतक, 102 का औसत, विजय हजारे में रन मशीन बन गया है ये खिलाड़ी, फिर भी नहीं मिली टीम इंडिया में जगह

Written By: Hitesh Jha Published : Jan 04, 2026 09:14 am IST, Updated : Jan 04, 2026 09:14 am IST

देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी में अभी तक खेले गए 5 मुकाबलों में 4 शतक लगाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 102 से भी अधिक की औसत से 514 रन बना लिए हैं।

Devdutt Padikkal- India TV Hindi
Image Source : X@IMTANUJSINGH देवदत्त पडिक्कल

बीसीसीआई की सीनियर मेंस सेलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है। अय्यर अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही उन्हें वनडे सीरीज में खेलने की अनुमति मिलेगी। इस सीरीज का ऐलान होने से पहले सभी कयास लगा रहे थे कि विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला है।

102.8 की औसत से देवदत्त पडिक्कल ने बनाए हैं रन

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इस वक्त एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसका बल्ला आग उगल रहा है। लेकिन उसको लेकर कोई भी बात नहीं कर रहा है। वो खिलाड़ी हैं देवदत्त पडिक्कल। पडिक्कल का बल्ला इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में जमकर बोल रहा है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक पांच 5 खेले हैं और वहां वह 4 शतक ठोक चुके हैं, उन्होंने इस दौरान 102.8 की औसत के साथ इस टूर्नामेंट में 514 रन बना लिए हैं। हालांकि फिर भी उन्हें वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में कैसा रहा है पडिक्कल का रिकॉर्ड

देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड विजय हजारे ट्रॉफी में शुरुआत से ही काफी ज्यादा अच्छा रहा है। 50 ओवर के इस घरेलू टूर्नामेंट में बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज ने 33 मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने 94.74 की औसत से 2525 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 25 बार 50+ रनों की पारी खेली है, जिसमें 12 शतक शामिल है। हालांकि इस शानदार रिकॉर्ड के बावजूद देवदत्त पडिक्कल अभी तक वनडे में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। बता दें, पडिक्कल टेस्ट और टी20 में भारत के लिए डेब्यू कर चुके हैं।

लिस्ट-ए क्रिकेट में 13 शतक लगा चुके हैं पडिक्कल 

आपको बता दें कि पडिक्कल के अब तक के सभी 13 लिस्ट-ए शतक सिर्फ विजय हजारे ट्रॉफी में ही आए हैं। इसी के साथ वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।  शतक लगाने के मामले में उन्होंने कर्नाटक के मौजूदा कप्तान मयंक अग्रवाल (12) को पीछे छोड़ा है। विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियो की लिस्ट में अब देवदत्त पडिक्कल से आगे सिर्फ अंकित बावने और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम है। इस टूर्नामेंट में बावने ने 15 और ऋतुराज ने 14 शतक जड़े हैं। पडिक्कल भविष्य में इन दोनों खिलाड़ियों से आगे निकल सकते हैं।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ICC को भेजी खिलाड़ियों की लिस्ट, क्या कट गया बाबर और शाहीन का पत्ता?

Ashes 2025-26: इस अंग्रेज बल्लेबाज के लिए बुरा सपना बन गए हैं मिचेल स्टार्क, टेस्ट में 8 बार कर चुके हैं आउट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement