1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार-राजस्थान में और गिरेगा पारा, हरियाणा में रुवां-रुवां कंपा देगी शीतलहर! पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार-राजस्थान में और गिरेगा पारा, हरियाणा में रुवां-रुवां कंपा देगी शीतलहर! पढ़ें मौसम विभाग का अलर्ट

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 04, 2026 08:08 am IST,  Updated : Jan 04, 2026 08:08 am IST

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप अब और बढ़ने वाला है। आईएमडी के अनुसार, अगले 7 दिन घना कोहरा गाड़ियों की रफ्तार को धीमा कर सकता है, वहीं कई राज्यों में शीतलहर और कोल्ड डे से लोगों को परेशानी हो सकती है।

india weather update- India TV Hindi
शीतलहर और कोल्ड डे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। Image Source : PTI (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: उत्तर भारत में सर्दी अब और तीखा वार करेगी। आईएमडी के अलर्ट के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक घना से बहुत घना कोहरा हो सकता है, जो सीधे जनजीवन पर असर डालेगा। वहीं पंजाब-हरियाणा में लोगों को शीतलहर और कोल्ड डे की मार झेलनी पड़ सकती है। सवाल है कि किन-किन राज्यों में कब से ठंड और बढ़ने वाली है और तापमान कितना गिरेगा? इस आर्टिकल में पढ़िए मौसम की जानकारी।

इन राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक, नॉर्थ इंडिया में अगले 7 दिन रात और सुबह के वक्त घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। उत्तराखंड में 4 जनवरी और बिहार में 4-5 जनवरी को कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है। वहीं, पंजाब-हरियाणा के कुछ इलाकों में 7 जनवरी, वेस्ट राजस्थान में 5-8  जनवरी और ईस्ट राजस्थान में 4-8 जनवरी तक शीतलहर चल सकती है।

तापमान में होगी कितनी गिरावट?

नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 2 दिनों में मिनिमम टेंपरेचर 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता  है और उसके बाद अगले 5 दिन उसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। वहीं, मध्य भारत में अगले 4 दिन तक मिनिमम टेंपरेचर में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। उसके बाद अगले 3 दिन तक किसी खास परिवर्तन की संभावना नहीं है।

पूर्वी भारत में मौसम का क्या है मिजाज?

इसके अलावा, ईस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 3 दिन में 2-3 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे गिर सकता है। उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा।

गुजरात में बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

वहीं, गुजरात में अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। उसके बाद उसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा, महाराष्ट्र और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के मिनिमम टेंपरेचर में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- 

बिहार: बेटे को मृत मानकर परिवार ने कर दिया था अंतिम संस्कार, 18 साल बाद वो जिंदा वापस लौटा, हैरान कर देगा ये मामला

भिवंडी में भिड़े BJP-कांग्रेस के कार्यकर्ता, जमकर चले लाठी-डंडे और कुर्सियां; दो घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत