सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग अपने फ्री टाइम में स्क्रोलिंग करने न पहुंचते हो। हर दिन लोग कुछ देर ही सही मगर सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहते ही हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। सुबह से लेकर शाम तक तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए नजर आते हैं और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक शादी का है। वीडियो में नजर आता है कि बहुत सारे लोग डीजे पर डांस कर रहे हैं और उन्हीं लोगों के बीच में एक बंदा दिखता है जो बहुत ही झूमकर डांस कर रहा है मगर वीडियो के वायरल होने का कारण अलग है। दरअसल वो बंदा जेल से सीधे शादी में पहुंचा है। वो स्पेशल परमिशन पर आया होगा क्योंकि उसके हाथ में हथकड़ी बंधी हुई है और पास में एक पुलिस वाला उस हथकड़ी के दूसरे छोर को पकड़े हुए नजर आ रहा है। वहीं पास में एक दूसरा पुलिस वाला भी खड़ा नजर आ रहा है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल हो रहा वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @JrSehgal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है, 'दोस्त की शादी में जेल से डांस करने आया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उसे कोई रोक नहीं सकता। दूसरे यूजर ने लिखा- भांगड़ा अनचेन्ड। तीसरे यूजर ने लिखा- ये अपने दूसरे सभी दोस्तों से ज्यादा आनंद ले रहा है। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
New Optical Illusion: पैसा के बीच में छिपा है 'पेसा' शब्द, खोजकर दिखाओ तो मानें
लड़कों की जिंदगी बड़ी कठिन है मित्तर, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे कैसे