1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट तिल के लड्डू, स्वाद और सेहत का बेजोड़ मेल

बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट तिल के लड्डू, स्वाद और सेहत का बेजोड़ मेल

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 04, 2026 10:00 am IST,  Updated : Jan 04, 2026 10:00 am IST

बिना चीनी के तिल के लड्डू न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। ठंड के मौसम में गुड़ और तिल का मेल शरीर को गर्माहट और मजबूती देता है। ऐसे में चलिए जानते हैं तिल के लड्डू बनाने का तरीका क्या है।

बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट तिल के लड्डू- India TV Hindi
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट तिल के लड्डू Image Source : FREEPIK

सर्दियों में शरीर को गर्महाट देने के लिए लोग तिल का सेवन खूब करते हैं। तिल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में लोग इससे अलग अलग तरह की चीजें बनाते हैं। जिसमें तिल के लड्डू भी शामिल हैं। आमतौर पर तिल के लड्डू चीनी से बनाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बिना चीनी के तिल के लड्डू बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत का भी खजाना है। तो चलिए जानते हैं बिना चीनी के तिल का लड्डू कैसे बनाएं।

सामग्री

सफेद तिल - 2 कप

गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) - 1.5 कप

मूंगफली (भुनी और कुटी हुई) - 1/4 कप

इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच

घी - 1 बड़ा चम्मच

बनाने की विधि

स्टेप 1 - एक कड़ाही में सफेद तिल डालें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें। जब तिल हल्के फूल जाएं और चटकने लगें, तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें।

स्टेर 2 - अगर आप मूंगफली डाल रहे हैं, तो उन्हें भूनकर छिलका उतार लें और दरदरा कूट लें।

स्टेप 3 - उसी कड़ाही में 1 चम्मच घी गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें। 1-2 चम्मच पानी डाल दें ताकि गुड़ आसानी से पिघल जाए।

स्टेप 4 - जब गुड़ में झाग आने लगे, तो एक कटोरी पानी में एक बूंद गुड़ टपकाकर देखें। अगर वह फैलने के बजाय एक जगह इकट्ठा होकर सख्त होने लगे, तो समझिये चाशनी तैयार है।

स्टेप 5 - अब गैस धीमी करें और इसमें भुने हुए तिल, कुटी मूंगफली और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। फिर गैस बंद कर दें।

स्टेप 6 - मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें। फिर हथेलियों पर थोड़ा घी या पानी लगाएं और गरम-गरम मिश्रण से गोल-गोल लड्डू बना लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल