Published : Jan 03, 2026 03:08 pm IST, Updated : Jan 03, 2026 03:08 pm IST
1/5Image Source : AP
सूर्यकुमार यादव की गिनती दुनिया के बेहतरीन टी20 बल्लेबाजों में की जाती है। इस फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। हालांकि पिछले कुछ समय से उनका फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में अब उनकी नजरें न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर होगी। दोनों ही सीरीज में वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं हैरी ब्रूक का भी टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बीच हम आपको बताएंगे कि 52 T20I मैचों के बाद दोनों प्लेयर्स का रिकॉर्ड कैसा था।
2/5Image Source : AP
हैरी ब्रूक अभी तक अपने करियर में 52 T20I मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 44 पारियों में 30.66 के औसत से 1012 रन आए हैं। वहीं अगर बात करें सूर्यकुमार यादव की तो 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद सूर्यकुमार यादव 49 पारियों में 45.64 के औसत से 1780 रन बनाने में कामयाब रहे थे। रन बनाने के मामले में यहां सूर्या का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
3/5Image Source : AP
हैरी ब्रूक इस फॉर्मेट में 52 मैच खेलने के बाद सिर्फ पांच अर्धशतक लगा पाए हैं। उनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल में एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है। वहीं अगर बात करें तो सूर्यकुमार यादव की तो 52 टी20 मैच के बाद वह 3 शतक लगाने में कामयाब रहे थे और इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक भी आए हैं। शतक और अर्धशतक लगाने के मामले में भी सूर्या का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
4/5Image Source : AP
हैरी ब्रूक की बात करें तो 52 टी20 मैचों के बाद हैरी ब्रूक का हाईएस्ट स्कोर नाबाद 81 रन का है। ये पारी उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। सूर्यकुमार यादव को लेकर बात की जाए तो 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों के बाद उनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन का है। ये पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। उस मैच में उन्होंने तूफानी पारी खेली थी।
5/5Image Source : AP
हैरी ब्रूक इस फॉर्मेट में अब तक 52 T20I मैचों के बाद अब तक 82 चौके लगा पाए हैं। साथ ही में वह 46 छक्के लगाने में भी कामयाब रहे हैं। वहीं सूर्यकुमार की बात करें तो वह इतने ही मैचों के बाद वह 162 चौके लगाने में कामयाब रहे थे। साथ ही में उनके बल्ले से 101 सिक्स भी देखने को मिले थे। यहां भी सूर्या का दबदबा देखने को मिल रहा है।