1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मैनेजर की फील्डिंग सेट करने के लिए बंदे ने बाबा मिर्जा को लगाया फोन, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

मैनेजर की फील्डिंग सेट करने के लिए बंदे ने बाबा मिर्जा को लगाया फोन, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 19, 2025 06:55 am IST,  Updated : Nov 19, 2025 06:55 am IST

एक बहुत ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को बिल्कुल नहीं रोक पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि उसने क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/KARANTYAGIVLOGS

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और कई सारे लोग उस फोन से तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी करते हैं। कई लोग अनजान लोगों के वीडियो बनाते हैं तो वहीं कई लोग खुद के तो कई सारे लोग अपने दोस्तों के वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं। इन सभी वीडियो में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं जिन्हें देखने के बाद दूसरे लोग भी उसके मजे लेते हैं और अपना रिएक्शन देते हैं। हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और आप भी अपनी फीड पर उन्हें देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

कई बार बस में सफर करते समय आपने देखा होगा कि एक बंदा बाहर से बस के अंदर कुछ कार्ड फेंकता है जिसमें किसी बाबा का नाम और नंबर लिखा होता है। उस बाबा का दावा होता है कि उसके पास हर समस्या का समाधान है। ऐसा ही एक बाबा मिर्जा का कार्ड एक बंदे को मिला जिसके बाद उसने उसे फोन मिला दिया। फोन पर नाम कन्फर्म होने के बाद वो उसे बोलता है कि उसको उसका मैनेजर बहुत तंग कहता है। वीडियो में वो बोलता है, 'मुझे तंग करता है, छुट्टी नहीं देता है, अप्रेजल नहीं देता है तो उसका कुछ इलाज बंधवाओ।' अब इसके बाद बाबा ने क्या इलाज बताया, उसे म्यूट कर दिया गया है मगर वीडियो अभी खूब वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर karantyagivlogs नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब मैनेजर खत्म, टाटा बाय-बाय। दूसरे यूजर ने लिखा- उपाय क्या बताया, सुनाई नहीं दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- अब बाबा जी अप्रेजल अप्रूव करेंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- टाटा, उल्टे दिन शुरू। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दाउद इब्राहिम आपका....; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक स्क्रीनशॉट, आप भी जरूर देखें

जापान में काम करते भारतीय शख्स ने सोशल मीडिया पर बताई सैलरी, लोग पूछने लगे ऐसे सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।