1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. असली भाईचारा तो ये निभा रहे हैं भाई, एक बार आप भी देखिए इनका Video

असली भाईचारा तो ये निभा रहे हैं भाई, एक बार आप भी देखिए इनका Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 27, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 02:42 pm IST

दो बच्चों का एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद आप खुद कहेंगे कि असली भाईचारा तो इधर चल रहा है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/TRENDY__BOY_24

सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते हैं। आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आप यह तो मानते ही होंगे कि स्क्रोल करते-करते इंसान थक जाता है मगर कंटेंट और पोस्ट की कमी नहीं होती है। इन्हीं सब में से कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वह वीडियो या फिर फोटो होते हैं जो सबसे अलग होते हैं या फिर इंटरनेट पर लोगों को पहली बार दिखा होता है या फिर उनके दिल को छू लेता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वायरल वीडियो की बात कर रहे हैं उसे कार में जाते एक बंदे ने बनाया है। उसने कार पर दो बच्चों को जाते हुए देखा और उनके तरीके ने वीडियो बनाने पर मजबूर कर दिया। एक बच्चा सीट पर बैठा हुआ है और उसने हैंडल को पकड़ा हुआ है। वहीं दूसरा बच्चा कैची तरीके से साइकिल चला रहा है जिसे कई जगह लंगड़ी स्टाइल भी बोलते हैं। दोनों को एक दूसरे पर बहुत भरोसा लग रहा है और यही कारण है कि वीडियो वायरल हो गया है। अब यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। आप भी वीडियो को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendy__boy_24 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाईचारा ऑन टॉप। दूसरे यूजर ने लिखा- एक हैंडल संभाल रहा है, दूसरा पैडल। तीसरे यूजर ने लिखा- क्या टैलेंट है यार, मान गए गुरु। चौथे यूजर ने लिखा- मैंने भी ऐसे चलाई है भाई के साथ। वहीं कई यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

OG इसी तरह मार्केटिंग करते थे! वायरल हुई कमाल की फोटो, देखकर लोगों ने किए खूब सारे कमेंट्स

आलू से चार्ज होने लगा फोन! सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video, जानें लोगों ने क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।