1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. OG इसी तरह मार्केटिंग करते थे! वायरल हुई कमाल की फोटो, देखकर लोगों ने किए खूब सारे कमेंट्स

OG इसी तरह मार्केटिंग करते थे! वायरल हुई कमाल की फोटो, देखकर लोगों ने किए खूब सारे कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 27, 2025 01:59 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 01:59 pm IST

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उसमें नजर आता है कि पहले लोग सस्ते में किस तरह से अपने दुकान की मार्केटिंग किया करते थे। आइए आपको वायरल फोटो के बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : X/@PHUNSUKWANGDUJI

सड़क पर चलते समय, कहीं घूमने के लिए गए हो तब या फिर कभी अचानक कहीं कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो लोगों का ध्यान खींच लेता है और कई सारे लोग उसे अपने कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया की गलियों तक पहुंचा देते हैं। अब अगर वो इंटरनेट की जनता का भी ध्यान खींच लेता है तो फिर उसका वायरल होना तय हो जाता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर जब जाते होंगे तो कई तरह के वायरल पोस्ट देखते होंगे जिसमें अलग-अलग वीडियो और फोटो दिखते होंगे। अभी भी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें क्या नजर आया।

ऐसी मार्केटिंग कहीं देखी है आपने?

अपनी दुकान की पहुंच बढ़ाने और अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की मार्केटिंग करवाते हैं और कई लोग ऐसी मार्केटिंग करवाते हैं कि उनका तरीका वायरल हो जाता है। आपने अब तक ऐसे कई अनोखी मार्केटिंग देखे भी होंगे मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा जो वायरल हो रहा है। एक शख्स ने अपनी दुकान पर लिखवाया है, 'लैला ने कहा मजनू के कान में, कुलचे खाना सोनू की दुकान में।' अब लैला और मजनू के समय ये दुकान तो रही नहीं होगी मगर तरीका बहुत अनोखा है और इसी कारण फोटो वायरल हो रही है। दुकान की हालत देखकर लगता है कि यह बहुत पुरानी दुकान है और तब के जमाने में शायद ऐसा तरीका लोग अपनाते होंगे।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Phunsukwangduji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये दुकान किधर है। दूसरे यूजर ने लिखा- मजनू मर गया हार्ट अटैक से। तीसरे यूजर ने लिखा- असली क्रिएटिविटी, अब ये दुकान है कहां। एक अन्य यूजर ने लिखा- OG इसी तरह मार्केटिंग करते थे। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आलू से चार्ज होने लगा फोन! सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा Video, जानें लोगों ने क्या कहा

हर इंसान की सोच इस महिला जैसी ही होनी चाहिए, Video आपका दिल जरूर जीते लेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।