सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ अलग, अनोखा और अतरंगी दिखने को मिलेगा। हर दिन अनगिनत वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे होंगे और कई बार तो वीडियो देखकर आपको यकीन नहीं हुआ होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
Related Stories
आलू से फोन चार्ज होता है?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे पहले भाग में यह दिखता है कि एक बंदा दो आलू के बीच में 10 का सिक्का फंसाता है और फिर एक आलू में चार्जर लगाकर फोन चार्जिंग के लिए लगाता है और फोन चार्ज होने लगता है। अब ऐसा हो सकता है कि फोन में दूसरा चार्जर लगाया हो क्योंकि वीडियो में सब साफ नहीं दिखता है। यह देख एक दूसरा बंदा यह करने की कोशिश करता है और वैसा ही तरीका अपनाता है। वो बस चार्जर में केबल छोटा सा लगाता है। उसका भी फोन चार्ज होने लगता है। अब ऐसा हो सकता है या फिर नहीं, यह तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल हो रहा है सो आपको हमने बता दिया।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @VijayKushw60161 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ऐसी वीडियो काफी वायरल हो रहा है, क्या ऐसा संभव हो सकता है, आप ही बताओ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह सिर्फ रील में होता है, रियल में नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- नई टेक्नोलॉजी मार्केट में आ गया है। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे नहीं भाई, मुझे तो नहीं लगता है, ऐसा सच भी होगा।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हर इंसान की सोच इस महिला जैसी ही होनी चाहिए, Video आपका दिल जरूर जीते लेगा
Viral Video: ये एक मजदूर की ताकत है कातिया, देखने के बाद अच्छे-अच्छे हिल जाएंगे