1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन लोगों की बुद्धि को मेरा दंडवत प्रणाम, Video देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

इन लोगों की बुद्धि को मेरा दंडवत प्रणाम, Video देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 01, 2025 07:51 am IST,  Updated : Dec 01, 2025 07:51 am IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। आप भी जब वीडियो देखेंगे तो अपना माथा पकड़ लेंगे कि ये लोग कौन हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/THEINDIANSARCASM

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा अड्डा है जहां यूजर्स जब भी जाते हैं या फिर जितनी बार जाते हैं उतनी बार लोगों को कुछ अलग और नया देखने को मिलता है। किसी वीडियो में जुगाड़ देखने को मिलता है तो कोई दो लोगों के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट पोस्ट करता है। कभी स्टंट और लड़ाई का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी डांस करते लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया के यूजर हैं और अकसर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो आते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप मेट्रो से सफर करते होंगे या फिर किसी मॉल में जाते होंगे या फिर रेलवे स्टेशन पर भी देखा होगा कि वहां पर चढ़ने और उतरने के लिए एस्केलेटर लगा होता है। अब सोचिए कि कोई चढ़ने वाले एस्केलेटर से उतरने की कोशिश करेगा या फिर कोई उतरने वाले एस्केलेटर से चढ़ने की कोशिश करेगा तो उसका क्या होगा। ऐसा ही कुछ वीडियो में देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि कुछ लोग एक उतरने वाले एस्केलेटर से चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं और काफी कोशिश के बाद भी वो चढ़ नहीं पाते हैं। वो वीडियो में एस्केलेटर पर मेहनत करते हुए ही नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर theindiansarcasm नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को भोपाल स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- क्या लगता है, कब तक पहुंच जाएंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- 1 घंटा लगेगा ऊपर पहुंचने में। तीसरे यूजर ने लिखा- लीजेंड्स का कहना है कि वो अभी भी चढ़ रहे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- लोकल जगह पर जिम वर्कआउट।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऑनलाइन क्लास में बच्चे ने बताई ऐसी बात कि भर-भरकर दुआएं देने लगा टीचर, Video भी हो गया वायरल

जुगाड़ के मामले भारतीयों ने PhD कर रखी है, अब जरा इसी Video को देख लीजिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।