सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ ऐसा पोस्ट न करते हों जो वायरल होने लायक होता है। हर दिन ऐसे खूब सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और कई सारे वायरल भी होते हैं। आप अगर सोशल मीडिया का यूज करते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे तमाम वीडियो आते होंगे और कई सारे वीडियो तो आपका भी दिमाग हिला देते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे शायद वायरल करने के इरादे से ही बनाया गया है। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
लड़की ने वीडियो में क्या बोला?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लड़की ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसके कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है। वो बोलती है, 'तो मैं पहली बार पुलिस स्टेशन आई हूं। एक लड़के को छेड़ दिया था तो उसने मुझ पर केस कर दिया है।' लड़की वीडियो में यही बात कहती है और जाहिर सी बात है कि यह सिर्फ कंटेंट बनाने के लिए किया गया है और उसका केंटेंट वायरल हो भी गया। इस समय यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अलग-अलग अकाउंट से भी लोग इस वीडियो को पोस्ट कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर brainchod नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बड़ी खतरनाक हो दीदी यार।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गूगल पर रिव्यू देना दीदी। दूसरे यूजर ने लिखा- लड़का तलाक वाला होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- वो नहीं करता तो तूम कर देती। चौथे यूजर ने लिखा- हमारी छोरियां छोरों से कम है के? एक अन्य यूजर ने लिखा- ये जेंडर इक्वलिटी में विश्वास करती है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इन लोगों की बुद्धि को मेरा दंडवत प्रणाम, Video देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे
ऑनलाइन क्लास में बच्चे ने बताई ऐसी बात कि भर-भरकर दुआएं देने लगा टीचर, Video भी हो गया वायरल