सांप के जहर को इंसानों के लिए खतरनाक माना जाता है, यही वजह है कि सपेरे सांप के दांत तोड़ देते हैं ताकि उनसे खतरा न रहे और उनसे पैसे कमाते हैं। दांत तोड़ना भी अपराध की श्रेणी में ही आता है, महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा शहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। औसा शहर में एक समुदाय के कुछ लोगों ने चंद पैसे कमाने की खातिर सांप के दांत तोड़ दिए। अब वन विभाग ने आरोपियों पर सख्त एक्शन लिया है।
उपजीविका के लिए वन्यजीवों का इस्तेमाल करने वालों पर सर्पमित्र और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दांत तोड़े हुए एक जिंदा नाग को बरामद किया है।
दांत तोड़े हुए नाग के साथ घूमते पकड़े गए लोग
मामला औसा शहर का है। यहां दिवाली के मौके पर कुछ लोग दांत निकाले हुए नाग को लेकर भीख मांगते घूम रहे थे। इसी दौरान सर्पमित्र और वन विभाग की टीम ने मौके पर छापा मारकर नाग को उनके कब्जे से छुड़ाया। नाग की हालत गंभीर थी। उसके विषदंत (फैंग्स) पूरी तरह तोड़ दिए गए थे।
डॉक्टर कर रहे इलाज
फिलहाल नाग का इलाज लातूर में सर्पमित्र भीमाशंकर गाढवे की देखरेख में और डॉक्टर नेताजी शिंगटे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, नाग के प्राकृतिक दांत फिर से उगाने की प्रक्रिया चल रही है और शुरुआती सफलता भी मिली है। नाग के नए दांत लगभग दो मिलीमीटर तक बढ़ चुके हैं। आने वाले दिनों में उसके पूरी तरह स्वस्थ होने की उम्मीद है।
देखें वीडियो-
उन्होंने कहा, “नाग अब ठीक तरह से प्रतिक्रिया दे रहा है। हम उसे कृत्रिम रूप से खाना और दवा दे रहे हैं। धीरे-धीरे उसके दांत वापस आ रहे हैं यह एक सकारात्मक संकेत है।”
(रिपोर्ट- आसिफ पटेल)
यह भी पढ़ें-
नोएडा की हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट में निकला जहरीला सांप, मच गया हड़कंप, देखें VIDEO