Ajab Gajab: रोजाना 40 मिनट पहले ऑफिस पहुंचने पर महिला को नौकरी से निकाला, कंपनी का आरोप सुनकर खून खौल जाएगा
Ajab Gajab: सोशल मीडिया कई तरह की टॉक्सिक कंपनियों के कारनामे वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक और कंपनी का कारनामा इन दिनों छाया हुआ है जिसमें महिला को नौकरी से निकाले जाने की बात की गई है।
Ajab Gajab: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई बार यूजर्स अपने प्रोफेशनल जीवन के कटु अनुभवों को शेयर करते हैं। इनमें वे कंपनी द्वारा दी जाने वाली मानसिक प्रताड़ना से लेकर कई तरह के दु:खों को शेयर करते हैंं। ऐसा ही कुछ है एक उत्साही महिला कर्मचारी के साथ जिसे लगभग दो वर्षों तक नियमित रूप से समय से पहले काम पर आने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया। बर्खास्त महिला ने अपनी बर्खास्तगी को चुनौती देते हुए कंपनी के खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर किया। हालांकि, अदालत ने फैसला सुनाया कि नियोक्ता की कोई गलती नहीं थी।
क्या है पूरा मामला
मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन में काम करने वाली 22 वर्षीय कर्मचारी लगभग दो वर्षों तक बार-बार सुबह 6:45 से 7 बजे के बीच अपने कार्यालय में 40 मिनट पहले पहुंचती थी। कई बार उसे अपनी शिफ्ट से पहले न आने के लिए कहा गया था, जो सुबह 7:30 बजे शुरू होती थी। नियोक्ता का आरोप था कि हालांकि वह समय से पहले पहुंच जाती थी, लेकिन उस समय उसके पास करने के लिए कुछ नहीं होता था। हालांकि, जब उसने बात मानने से इनकार कर दिया तो उसके नाराज बॉस ने गंभीर दुर्व्यवहार के आधार पर उसे नौकरी से निकाल दिया। खबर के अनुसार, नियोक्ता ने तर्क दिया कि समय से पहले आने से वह कोई योगदान नहीं दे रही थी, बल्कि केवल निर्देशों की अनदेखी कर रही थी।
कोर्ट ने दिया कंपनी का साथ
महिला ने स्पेन के एलिकांटे स्थित सामाजिक न्यायालय में अपील दायर की, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसकी बर्खास्तगी अन्यायपूर्ण थी। समाचार एजेंसी के अनुसार, न्यायाधीशों ने सुना कि कई मौखिक और लिखित चेतावनियों के बावजूद वह लगातार समय से पहले काम पर आती रही। जिन 19 मौकों पर वह ऑफिस जल्दी पहुंची उनमें से कुछ ऐसे मौके भी थे जब उसने कंपनी परिसर पहुंचने से पहले ही कंपनी के ऐप के जरिए लॉग इन करने की कोशिश की। उसके नियोक्ता ने उस पर विश्वासघात का आरोप भी लगाया। अदालत ने फैसला सुनाया कि उसने लगातार बेवफाई की है। नियोक्ता का समर्थन करते हुए अदालत ने कहा कि उसकी 'उसने स्पेनिश श्रमिक कानून के अनुच्छेद 54 का उल्लंघन किया है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि स्पेनिश महिला लगातार ऑफिस जल्दी आकर 'टीम के समन्वय को बाधित' कर रही थी।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
असली 'रहमान डकैत' का Video आते ही हुआ वायरल! डांस और कदकाठी देख हैरान हो जाएंगे आप; जानें सच्चाई
