A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'पाकिस्तान की जितनी आबादी है, उससे ज्यादा तो भारत में अजय देवगन हैं', हमशक्ल का Video देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

'पाकिस्तान की जितनी आबादी है, उससे ज्यादा तो भारत में अजय देवगन हैं', हमशक्ल का Video देख लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड में अजय देवगन के जितने हमशक्ल सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। उतने शायद ही किसी अन्य सेलिब्रिटी के हमशक्ल आपको देखने को मिलेंगे।

अजय देवगन के हमशक्ल नजीर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA अजय देवगन के हमशक्ल नजीर

अजय देवगन बॉलीवुड के जाने-माने हस्ती हैं। करोड़ों लोग उनके दीवाने हैं। कई लोगों का दीवानगी तो उनके हेयर स्टाइल से ही पता चल जाती है। अजय देवगन के अधिकतर फैन्स बिल्कुल उनकी तरह ही हेयर स्टाइल लिए घूमते दिख जाते है। इस वजह से वे काफी हद तक अजय देवगन जैसे ही दिखने लगते हैं। हालांकि हमारे देश में अजय देवगन के हमशक्ल खूब पाए जाते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन अजय देवगन जैसा दिखने वाले किसी ना किसी इंसान का वीडियो वायरल होते ही रहता है। 

अजय देवगन का एक और हमशक्ल

इसी कड़ी में आज एक और अजय देवगन के हमशक्ल का वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं। जिसमें दिख रहा शख्स देखने में हूबहू अजय देवगन की तरह लग रहा है। वीडियो में वह पूरे स्वैग के साथ अजय देवगन की स्टाइल में ही वॉक करते नजर आ रहा है। वीडियो में दिखने वाले इस शख्स का नाम नजीर है। जिसका चेहरा देखने में बिल्कुल अजय देवगन की तरह लगता है। नजीर अजय देवगन के बहुत बड़े फैन भी हैं इसलिए वे अपना हुलिया ठीक उनकी तरह ही बनाकर रखते हैं। 

लोग कहते हैं अजय देवगन की सस्ती कॉपी

नजीर को सोशल मीडिया पर लोग अजय देवगन की सस्ती कॉपी कहकर भी चिढ़ाते हैं। लेकिन नजीर इस बात का बुरा नहीं मानते। नजीर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। 65 हजार से भी ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर वे अपना वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसमें उन्हें अजय देवगन को फॉलो करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को भी नजीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @r_nazeer_27 नाम के अकाउंट से शेयर किया है। जिसे अब तक 5 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और साढ़े 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

कैमरामैन के सामने लाचार है आज का युवा, शादी में डांस कर रहे दूल्हा-दुल्हन को देख आपको भी आने लगेगी शर्म

पूजा-पाठ तो होता रहेगा, पहले आप पंडित जी का डांस देखिए, हनी सिंह के गाने पर जो आग लगाई, Video देख मजा ही आ जाएगा