1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अखिलेश यादव से महिला ने कही ऐसी बात कि रातों-रात Viral हो गया VIDEO, इंटरनेट पर छा गईं 'भाभी जी'

अखिलेश यादव से महिला ने कही ऐसी बात कि रातों-रात Viral हो गया VIDEO, इंटरनेट पर छा गईं 'भाभी जी'

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला ने अखिलेश यादव को अपने कैमरे में देखने के लिए कहा, जिसके बाद अखिलेश ने रुक कर वीडियो भी बनवाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
Image Source : IG/RUBI.YADU1C वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला अखिलेश यादव के साथ खड़ी दिख रही है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ खड़ी नजर आ रही है। दरअसल, ये वीडियो किसी शादी समारोह का है, जहां अखिलेश यादव भी पहुंच गए थे। सपा प्रमुख के शादी में पहुंचने के बाद काफी भीड़ लग गई और फोटो लेने के लिए लोगों ने उन्हें घेर लिया था। इसी दौरान एक महिला भी मोबाइल लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। हालांकि जब महिला को लगा कि अब अखिलेश यादव चले जाएंगे तो उसने अखिलेश यादव से कहा, 'भईया मेरे कैमरा में देख ल्यो एक बार'। इसके बाद अखिलेश यादव ने रुक कर महिला के साथ फोटो खिंचवाई और महिला ने वीडियो भी बनाई। हालांकि अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @rubi.yadu1c नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'अरे ल्यो तुम्हाए कैमरे में देख लें।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं यूजर्स ने अखिलेश यादव की इस सादगी की काफी सराहना भी की है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत बढ़िया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- इतना सीधा और साधारण नेता होना हर किसी की बात नहीं है आप जैसा कोई नहीं भैया जी। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसा नेता होना मुश्किल है कोई दूसरा अखिलेश नहीं बन सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा- भइया ऑन टॉप।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

Why women live longer than men? इस सवाल का जवाब जानना हो तो वायरल Video देखिए