अगर किसी शख्स की 2 गर्लफ्रेंड हों और उन दोनों का आमना-सामना हो जाए तो विवाद की स्थिति पैदा होना लाजिमी है। लेकिन अगर बॉयफ्रेंड की मौत हो जाए और उसका शव ताबूत में रखा हो और उस ताबूत के ऊपर ही दोनों गर्लफ्रेंड आपस में लड़ने लगें तो ये थोड़ा हैरान करने वाली स्थिति हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ताबूत में शव रखा हुआ है और उसके आस-पास कुछ लोग बैठे होते हैं, जोकि मृतक के लिए शोक मना रहे हैं। इसी बीच ताबूत के बांयी और दाईं ओर खड़ी 2 महिलाएं आपस में लड़ने लगती हैं और धक्का मुक्की शुरू हो जाती है। ये लड़ाई उस स्थिति तक पहुंच जाती है कि ताबूत का ढक्कन भी खुल जाता है लेकिन महिलाओं को कोई फर्क नहीं पड़ता और वे आपस में लड़ती रहती हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों महिलाएं मृतक की गर्लफ्रेंड थीं और जब ये दोनों मृतक के अंतिम संस्कार में पहुंचीं तब उन्हें ये बात पता लगी कि मृतक ने दोनों महिलाओं को डेट किया था। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच आपस में जमकर विवाद हुआ।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि मृतक के अंतिम संस्कार में इस तरह की घटना नहीं होना चाहिए।
1afriqueen नाम के यूजर ने लिखा, "उन्हें मरे हुए आदमी को खाने को दे दो, शायद इससे लड़ाई खत्म हो जाए।"
ajarorefaith नाम के यूजर ने लिखा, "लेकिन वो तो जा चुका है, आखिर ये लोग किसलिए लड़ रहे हैं?? मुझे लगता है उसे देखना चाहिए कि वो अपने पीछे क्या छोड़ गया है। बहुत दुख की बात है।"
asannma1, "मृत्यु के बाद भी मनुष्य बेचैन रहता है।"
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दीदी को ये एक रील 70 हजार की पड़ी, Video देख समझ जाएंगे कैसे
ये क्या नाटक कर रहे हो! लड़की के रील बनाने पर भड़की दादी अम्मा, अब Video हो रहा वायरल