1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: भारतीय मेडिकल व्यवस्था विदेश से बेहतर क्यों हैं ? अमेरिकी शख्स ने शेयर किया अनुभव; आयुर्वेद से भी हुआ इंप्रेस

Video: भारतीय मेडिकल व्यवस्था विदेश से बेहतर क्यों हैं ? अमेरिकी शख्स ने शेयर किया अनुभव; आयुर्वेद से भी हुआ इंप्रेस

Viral Video : सोशल मीडिया पर ​इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अमेरिकी शख्स ने भारतीय मेडिकल व्यवस्था और आयुर्वेद पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

American Tourist Video, American Tourist in India, American Tourist in Rihsikesh, American Tourist V- India TV Hindi
Image Source : IG/@CHARLIETRAVELUSA अमेरिकी शख्स ने दी प्रतिक्रिया।

Viral Video : भारत की यात्रा कर रहे एक अमेरिकी यात्री ने देश की मेडिकल व्यवस्था के बारे में अपना अनुभव शेयर किया है। उसका वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यात्रा के दौरान बीमारी से रिकवर होते हुए, उन्होंने बताया कि उन्हें कितनी आसानी से इलाज मिल गया और यह अनुभव उनके लिए आश्चर्यजनक क्यों था। भारत यात्रा के बारे में बताते हुए चार्ली इवांस ने अपने ठीक होने को "आंखें खोलने वाला अनुभव" बताया। उन्होंने कहा कि घरेलू उपचार, आयुर्वेदिक उत्पादों और आधुनिक दवाओं के संयोजन ने उन्हें जल्दी बेहतर महसूस करने में मदद की। 

इंस्टाग्राम पर बताया एक्सपीरिएंस  

इस वीडियो को @charlietravelusa नामक हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में इवांस बताते हैं कि वह कई महीनों से भारत में रह रहे थे, तभी यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। वे कहते हैं, 'मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं और पिछले 148 दिनों से भारत में रह रहा हूं। पिछले एक सप्ताह में मुझे दो बार अस्पताल जाना पड़ा। मैं आपको बताऊंगा कि क्या हुआ और मैं आपको यह भी बताऊंगा कि भारतीय चिकित्सा पश्चिमी चिकित्सा से कहीं बेहतर क्यों है।' इवांस ने बताया कि राजस्थान की यात्रा के दौरान उन्हें पहली बार अस्वस्थता महसूस हुई और उन्हें लगा कि शायद उन्हें गले में संक्रमण हो गया है। लेकिन शुरुआत में उन्होंने अस्पताल जाने या दवा लेने से परहेज किया। बाद में, ऋषिकेश पहुंचने पर उन्हें एहसास हुआ कि भारत में चिकित्सा सहायता प्राप्त करना उनकी अपेक्षा से कहीं अधिक आसान था।

आयुर्वेद पर दी प्रतिक्रिया

इवांस ने ठीक होने के दौरान आजमाए गए कुछ उपायों के बारे में बताया। वे बोले कि, 'मैं फार्मेसी गया और मैंने योगी कंठिका की ये गोलियां खरीदीं। ये अमेरिका में नहीं मिलतीं, लेकिन ये कमाल की हैं। मैं इन्हें गले के इंफेक्शन के लिए इस्तेमाल करता हूं। दूसरा उदाहरण ये खांसी की गोलियां हैं। ये तो लाजवाब हैं। ये अमेरिका में मिलती हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इनमें इस्तेमाल की गई सामग्री कहीं बेहतर है।'इवांस ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे कई भारतीय घरों में प्राकृतिक उपचार रखे जाते हैं जो आम स्वास्थ्य समस्याओं में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं और उन्होंने आयुर्वेदिक दवाओं की प्रशंसा की जो अधिकांश लोगों के घरों में मौजूद होती हैं और बीमारियों में मदद करती हैं। एक छोटी बोतल दिखाते हुए उन्होंने कहा, 'जब आप भारत में रहते हैं, तो आपके भारतीय दोस्त होते हैं जो आपको इस तरह की हर्बल दवा देते हैं। मैंने इसे अपने कॉलर पर लगाया है। मेरे दोस्त ने मुझे यह दिया था। यह बिल्कुल प्राकृतिक विक्स है। भारत आने का यही तो कमाल है। आपको कभी-कभी फार्मेसी या इमरजेंसी रूम की भी ज़रूरत नहीं पड़ती, क्योंकि आपके भारतीय दोस्तों के पास इस तरह की कोई न कोई चीज़ ज़रूर होती है। यह सारे कफ को जमा देता है और उसे बाहर निकाल देता है।' पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने यह भी लिखा, 'भारतीय चिकित्सा सचमुच अद्भुत है। भारत में पहली बार बीमार पड़ा, और वाह! क्या गजब का अनुभव रहा! घरेलू नुस्खों, आयुर्वेद और आधुनिक दवाओं, सबने मिलकर मुझे जल्दी ठीक कर दिया। भारतीय चिकित्सा के लिए बहुत आभारी हूं।' 

यूजर्स ने भी दी प्रतिक्रिया 

एक यूजर ने कहा कि, 'ये वाकई बहुत अच्छी चीजें हैं। ये आयुर्वेदिक और पौधों पर आधारित हैं, बिना किसी हानिकारक रसायन के। आयुर्वेद जिंदाबाद! भारतीय चिकित्सा का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।' दूसरे ने लिखा कि, 'आयुर्वेद ही सभी दवाओं का स्रोत है।' तीसरे ने कहा कि, 'यहां आप सीधे अस्पताल जा सकते हैं और बिना अपॉइंटमेंट के ही किसी भी बीमारी का इलाज करवा सकते हैं। अमेरिका में आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ता है, और वो जो भी सलाह देते हैं वो बहुत अजीब होती है, और वहाँ का बीमा बहुत महंगा है। भारत में आप 200 डॉलर में एक साल का बीमा करवा सकते हैं, लेकिन अमेरिका में 1000 डॉलर प्रति माह, हा हा हा।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भारत की स्वास्थ्य सेवा पश्चिमी देशों की तुलना में कहीं बेहतर है, आपको दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ता, आपका इलाज किफायती दरों पर होता है, आपको आयुर्वेद, होम्योपैथी, एलोपैथी, सभी प्रकार के उपचार मिलते हैं।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
ऊंट के मांस को दुबई में क्या कहते हैं, नाम सुनकर दिमाग हिल जाएगा; नॉनवेज के शौकीन जरूर जानें 

प्लास्टिक की बोतलों पर BPA फ्री क्यों लिखा होता है, खरीदने से पहले जरूर जानें; नहीं तो पछताएंगे