1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. LPG सिलेंडर शॉर्टेज के बीच पुराना जुगाड़ हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें Video

LPG सिलेंडर शॉर्टेज के बीच पुराना जुगाड़ हुआ वायरल, एक बार आप भी देखें Video

सोशल मीडिया पर अभी एक जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे पिछले साल के दिसंबर में पोस्ट किया गया था। अभी देश में कई जगहों पर सिलेंडर की दिक्कत हो रही है तो वो पोस्ट वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/MR.SRIKANTH_94 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया की गलियों में कब क्या छा जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। कई बार तो पुराने पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं क्योंकि वो वर्तमान के हालातों से काफी जुड़े होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर न जानें कितने सारे ऐसे पोस्ट देखे होंगे जो पुराने होते हैं और बाद में वायरल हो जाते हैं। अगर नहीं देखा है तो फिर अभी देखने को मिल जाएगा। एक वीडियो अभी वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में ऐसा क्या है जो अब वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी देश में कई जगहों पर LPG सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है। इस वजह से लोग सोशल मीडिया पर खूब मीम भी बना रहे हैं। कई सारे लोग इलेक्ट्रिक इंडक्शन के यूज की बात कर रहे हैं और इन सभी के बीच में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पानी गर्म करने वाले रॉड से सब्जी बना रहा है। उसने एक बर्तन में सब्जी रखा हुआ है और उस रॉड को चालू करके उसमें डाल दिया है। सब्जी बनते हुए भी नजर आ रहा है। अभी सिलेंडर की दिक्कत हो रही है तो इस वजह से यह जुगाड़ का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mr.srikanth_94 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है मगर कैप्शन में लोगों को ऐसा करने से मना किया गया है। वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लिवर 100 प्रतिशत जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- गांधी अस्पताल से 99 से ज्यादा मिस्ड कॉल आए होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- पहली बार नहीं आखिरी बार। चौथे यूजर ने लिखा- मौत पक्की है। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस तूफान को कोई नहीं रोक सकता है, बच्ची का Video देख आप भी यही कहने वाले हैं

इसका तो अलग ही चल रहा है! पुलिस की वर्दी में नजर आए लड़के का Video हुआ वायरल, लोगों ने किया रिएक्ट