1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्मी के बीच चुरू में उठा रेतीला तूफान, Video में नजर आएगा हैरान करने वाला बवंडर

गर्मी के बीच चुरू में उठा रेतीला तूफान, Video में नजर आएगा हैरान करने वाला बवंडर

सोशल मीडिया स्क्रोल करते हुए एक वीडियो नजर आया और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे। उस वीडियो में दिखेगा कि चुरू में कैसा रेतीला तूफान उठा था। आइए आपको बताते हैं।

चुरू में उठा रेत का उबार- India TV Hindi
Image Source : X/@ANI_MP_CG_RJ चुरू में उठा रेत का उबार

अभी मौसम लोगों के साथ अलग ही लुका-छिपी खेल रहा है। कभी बाहर निकलो तो बहुत तेज धूप और भीषण गर्मी देखने को मिल रहा है तो उसके कुछ देर बाद ही मौसम बदल जा रहा है और तेज हवाएं चलने लग जा रही हैं। उसके कुछ देर बाद देखो तो बारिश जैसा मौसम नजर आता है लेकिन बारिश होती नहीं है। अभी कुछ समय पहले भी दिल्ली-NCR में काफी तेज आंधी देखने को मिली। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर नजर आया जो राजस्थान के चुरू का है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या है।

वीडियो में क्या नजर आया?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसे न्यूज एजेंसी ANI ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है। उस वीडियो में एक भयंकर रेतीला तूफान नजर आ रहा है। वीडियो में छोटे-छोटे से घर नजर आ रही हैं और उससे काफी बड़ा वो रेतीला तूफान नजर आ रहा है। जहां नजर जा रही है, वहां वो तूफान ही नजर आ रहा है। इस वीडियो के साथ जानकारी भी दी गई है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'आज दोपहर चुरू में धूल का एक गुबार उठा, जिसने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया।' आप जब वीडियो को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे।

यहां देखें वह वीडियो

मौसम का क्या अपडेट है?

आइए अब आपको मौसम का कुछ अपडेट देते हैं और बताते हैं कि कहां पर बारिश और कहां भारी बारिश का अलर्ट है। बता दें कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में अगले 6-7 दिनों तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 15 से 18 जून तक बारिश और 18 से 21 जून तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 से 21 जून के बीच बारिश हो सकती है।

आपको बता दें कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में भी इस हफ्ते बारिश होने की संभावना है। वहीं बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश होगी। बिहार में तो 16 से 19 जून तक भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं MP और छत्तीसगढ़ में पूरे हफ्ते बारिश हो सकती है और केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र में भी पूरे सप्ताह बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें-

लो भाई देख लो कलयुग का कुंभकरण, इसका Video देख लोगों ने किए गजब-गजब के कमेंट्स

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची ये क्यूट यात्री हो गई वायरल, देखकर आपको भी Video आएगा पसंद