1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक बेवकूफी बन गई हादसे का कारण, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे सब कुछ

एक बेवकूफी बन गई हादसे का कारण, वायरल Video देख आप समझ जाएंगे सब कुछ

सड़क पर कई बार खुद की बेवकूफी के कारण भयंकर हादसे हो जाते हैं और ऐसा ही एक उदाहरण अभी वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। आप जब वीडियो को देखेंगे तो समझ जाएंगे कि ये हादसा क्यों हुआ।

रफ्तार के कारण हुआ यह हादसा- India TV Hindi
Image Source : X/@ANUPAMX9CE रफ्तार के कारण हुआ यह हादसा

सड़क पर हम जब भी कोई वाहन चलाते हैं तो हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होता है जैसे वाहन की स्पीड बहुत ज्यादा न हो और इसके साथ ही साथ अपना ध्यान पूरी तरह से सड़क पर ही केंद्रित रखा जाए। ऐसा न करना एक बड़ी बेवकूफी है और इसी बेवकूफी के कारण कई हादसे होते हैं। आपने भी ऐसे कई सड़क हादसे देखे ही होंगे जिसमें गलती किसी दूसरे की नहीं बल्कि खुद बाइक या कार या फिर कोई दूसरा वाहन चलाने वाले की होती है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसमें भी कुछ ऐसा ही नजर आया। वीडियो में दिखा कि कैसे एक बेवकूफी के कारण भयंकर हादसा हुआ। आइए आपको भी उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

बाइक एक्सीडेंट कैसे हुआ?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा हो वो पहाड़ों का मालूम होता है। वहां एक दुकान या फिर घर में लगे कैमरे में भयंकर हादसा रिकॉर्ड हुआ। दरअसल वीडियो में एक तीव्र मोड़ नजर आ रही है और उसी मोड़ पर एक बाइक चालक बड़ी ही तेजी से बाइक चलाते हुए आता दिखता है। मोड़ होने के बाद भी उसने बाइक की स्पीड कम नहीं की और उसकी इसी बेवकूफी के कारण भयंकर हादसा हुआ जिसमें वो तो बुरी तरह से घायल हुआ ही, उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा शख्स भी घायल हुआ। अब उनका आगे क्या हुआ, यह उस वीडियो में नजर नहीं आया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @anupamx9ce नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 23 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हादसा मोड़ से नहीं, तेज रफ्तार से हुआ। सड़क पर रफ्तार नहीं, समझदारी दिखाइए। सूचना जनहित में जारी।' वीडियो को देखने के बाद लोगों रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हादसों से बचने के लिए हमेशा समझदारी से वाहन चलाएं। दूसरे यूजर ने लिखा- ओवरस्पीडिंग करोगे तो यही हाल होगा। तीसरे यूजर ने लिखा- ये दूसरे को भी मारेंगे। चौथे यूजर ने लिखा- बहुत ही खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हैंडराइटेड बैनर लेकर बाजार में खड़ा हुआ शख्स, लिखी ऐसी बात कि लोगों का जमकर खींचा ध्यान

ये आदमी तो सांप को भी खिलौना समझकर खेल रहा है, वायरल Video जरा देखिए