1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर का बच्चे का एक प्यारा सा Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने कमेंट्स की लगा दी लड़ी

बंदर का बच्चे का एक प्यारा सा Video हो रहा है वायरल, देखकर लोगों ने कमेंट्स की लगा दी लड़ी

अभी सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद कई सारे लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में प्यारा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/UNRAVEL.MOMENTS वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म पर कोई एक बार आ जाता है तो फिर आसानी से छोड़कर नहीं जा पाता है और इसके पीछे का कारण सोशल मीडिया पर दिखने वाला कंटेंट है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि यहां सिर्फ हंसी-मजाक के ही वीडियो पोस्ट और वायरल नहीं होते हैं। सोशल मीडिया पर इसके गंभीर मुद्दों और उसके अलावा लोगों के टैलेंट, जुगाड़ आदि के भी वीडियो वायरल होते हैं। कई बार तो सोशल मीडिया पर इतने प्यारे वीडियो दिख जाते हैं, जो लोगों का दिल ही जीत लेते हैं और अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें एक महिला और बंदर का बच्चा नजर आ रहा है। महिला एक जगह पर बैठी थी जहां पीछे ग्रिल लगा हुआ है और उसी ग्रिल के दूसरी तरफ बंदर का बच्चा बैठा हुआ है जिसमें महिला का दुपट्टा पकड़ा हुआ है और छोड़ नहीं रहा है। मगर वीडियो के वायरल होने का कारण यह नहीं है। वो बंदर का बच्चा ग्रिल से इधर की तरफ आता है, कुछ देर वैसे ही दुपट्टा पकड़े बैठा रहता है और उसके बाद वो महिला के गरीब जाकर उनके गालों को चूमता है और उसके बाद पीछे हट जाता है। बंदर के बच्चे के इसी प्यार भरी हरकत के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों का भी दिल जीत लिया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर unravel.moments नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'काश हम इस बच्चे को गोद ले पाते।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 48 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- उसे महिला से मां जैसी ममता महसूस हुई होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- मम्मी को खोज रहा है शायद, इसीलिए उसे मां की ममता का एहसास हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कितना प्यारा है और आंटी को कई सालों बाद देखकर अच्छा लगा। एक और यूजर ने लिखा- उसने अपनी खोई हुई मां को पा लिया, भगवान उसकी रक्षा करें और उम्मीद है कि वो अपनी असली मां को जल्द खोज ले। इसके अलावा भी खूब सारे लोगों ने कमेंट किया है जिसे आप वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर देख सकते हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे ही कहते हैं खतरा मोल लेना, वायरल हो रहा Video जरा देखिए तो सही