सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता-फिरता प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ या फिर कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अन्य लोगों की तरह अगर आप भी सोशल मीडिया पर हैं और डेली एक्टिव रहते हैं तो फिर तरह-तरह के वायरल वीडियो तो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे और कई वीडियो को देखने के बाद तो आप भी रिएक्ट करते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर कई लोगों की आंखें फटी रह जाएंगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें ऐसा क्या है और उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन बताएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो पहाड़ों के बीच का है मगर कौन सी जगह है, वो नहीं पता चल पाया है। अब वीडियो में नजर आता है कि एक जगह पर छोटा सा पुलिया है जो लकड़ी से बना है। पैदल पार करने के लिए इस पुल को बनाया गया होगा मगर कुछ लोग इस पर से बाइक लेक जाते दिखते हैं। अब वीडियो में दिखता है कि एक शख्स उस पुलिए से तो अपनी बाइक को आराम से निकाल लेता है मगर दिक्कत दूसरे शख्स को होती है। वो जब वहां से बाइक लेकर निकलता है तो उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वो पानी में गिरने ही वाला था कि उसने पुल पर एक तरफ बना हुआ हैंडल पकड़ लेता है। वीडियो में तो वो पानी में गिरता हुआ नहीं दिखता है तो हम यह मानकर चलते हैं कि वो बच गया क्योंकि एक दूसरे शख्स ने तुरंत आकर उसे पकड़ा भी था। मगर जरा सोचिए कि अगर वो पानी में गिर जाता तो क्या होता। इस तरह का खतरा मोल लेने की क्या जरूरत है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jamalk38 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कभी-कभी समझ में नहीं आता कि लोग ऐसा करते क्यों हैं? मानते हैं कि एडवेंचर में मजा है लेकिन इतना रिस्क, एक छोटी सी लापरवाही, एक फिसलन और फिर सीधा गहरी खाई में, जिंदगी बहुत कीमती है यार, इसे कुछ पलों के भौकाल के लिए दांव पर मत लगाओ। अगर आप वहां होते तो क्या आप भी ऐसा स्टंट ट्राई करते या दूर से ही नजारे का मजा लेते?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है।
वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- जगह तो बहुत ही शानदार है भाई लेकिन सड़क नहीं है और ये बहुत खतरनाक है। दूसरे यूजर ने लिखा- असल में कुछ कीड़ा होता है तो उसको रोका नहीं जा सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ऐसी जगह पर बहुत संभल कर चलना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- लोग वायरल होने के नशे में अपनी जिंदगी की कीमत भूल चुके हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
यमराज जी छुट्टी पर थे आज! शख्स के साथ जो हुआ उसका Video हुआ वायरल, लोगों ने भी किया रिएक्ट