1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर हुए एक हादसे का Video हो रहा है वायरल, देखकर खुली रह जाएंगी कई लोगों की आंखें

सड़क पर हुए एक हादसे का Video हो रहा है वायरल, देखकर खुली रह जाएंगी कई लोगों की आंखें

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 21, 2026 12:27 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 12:27 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो कई लोगों को हैरान कर देगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या नजारा दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VIJESHETTY

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन हंसी-मजाक, लोगों के जुगाड़ और अतरंगी हरकत के कई वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं मगर ऐसा नहीं कि सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी पोस्ट और वायरल होते हैं जिसमें सड़क हादसे या फिर हादसे के बाद का नजारा देखने को मिलता है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहने वाले लोगों में से एक हैं तो फिर आपकी फीड पर भी ऐसे कई वीडियो आए ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वो कब और कहां का है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर अभी वायरल जरूर हो रहा है। उस वीडियो में नजर आता है कि सड़क किनारे हादसा हुआ है जिसमें तीन कार क्षतिग्रस्त हुए हैं। उसमें दिखता है कि एक कार पीछे से डैमेज है और एक कार साइड से डैमेज है मगर हैरानी तीसरे कार को देखकर होती है जो पीछे से डैमेज हुई कारे के ऊपर है और वो भी पूरी तरह से पलटी हुई है। मतलब तीसरी कार एक अन्य कार के ऊपर चढ़ चुकी है। अब सोचिए कि यह हादसा कितना भयानक रहा होगा। अब यह हादसा कैसे हुआ और इसमें किसी की मौत हुई या नहीं, यह नहीं बताया गया है मगर वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @vijeshetty नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं एक केस स्टडी हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- अनपढ़ और गैर जिम्मेदार लोगों को आसानी से लाइसेंस मिल जाता है, अब क्या उम्मीद करोगे। दूसरे यूजर ने लिखा- फास्ट एंड फ्यूरियस का इंडियन वर्जन। तीसरे यूजर ने लिखा- जरा सोचिए कि दुर्घटना कितनी भयानक रही होगी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये रोहित शेट्टी का फिल्मी सेट लग रहा है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पालकी के जरिए चढ़ाई करते शख्स का Video हो रहा है काफी वायरल, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।