जुगाड़ एक ऐसी कला है जो लगभग हर कोई कर ही लेता है। कुछ लोग नॉर्मल जुगाड़ करते हैं तो कुछ लोग इसी काम में माहिर होते हैं और ऐसा जुगाड़ करते हैं कि देखने वाला बस देखता ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप तो जानते ही होंगे कि लोग कैसे अजब-गजब जुगाड़ करते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं। कभी कुछ दिनों में तो कभी एक दिन में ही कई जुगाड़ के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि शख्स ने क्या जुगाड़ किया कि उसका वीडियो वायरल हो गया।
शख्स ने क्या जुगाड़ किया?
सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स बड़े से कढ़ाई में पकौड़े तल रहा है मगर इसके साथ ही साथ वो कुछ ऐसा करता दिखा, जो उसका जुगाड़ वाला दिमाग बताता है। वो उसी गर्म तेल में चाय भी बना रहा है। उसने सस्पेन (Saucepan) में सब कुछ डाल दिया है और उस सस्पेन को तेल में डाल दिया है और चाय बना रहा है। उसके इसी जुगाड़ के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, बस यही जानकारी नहीं मिल पाई कि ऐसा जुगाड़ करने वाला शख्स कौन है मगर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Riddhishree27 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये क्या मिल गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 95 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- 1 पंथ 2 काज। दूसरे यूजर ने लिखा- ले चाय पकौड़े। तीसरे यूजर ने लिखा- इस चाय को किस नाम से पुकारा जाए। चौथे यूजर ने लिखा- लगता है चाय का भी तड़का लगेगा। पांचवें यूजर ने लिखा- पकौड़े के साथ चाय। एक और यूजर ने लिखा- मल्टी-टैलेंटेड है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये टिर्री अब ट्रैक्टर को भी रिप्लेस करेगी क्या? वायरल Video जरा देखिए तो सही
बेटियों को ट्रेन करते पिता का Video हो रहा है काफी वायरल, लोगों के आए कुछ ऐसे रिएक्शन