आज के समय में हर किसी की सोशल मीडिया तक पहुंच है। लोग जब भी खाली होते हैं तो वो सोशल मीडिया की गलियों में चक्कर लगा लेते हैं। इसके अलावा कई सारे लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करन के लिए अकाउंट बनाकर बैठे हैं। अब अगर आप सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं और हर वायरल वीडियो में कुछ अलग देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि अभी वायरल हो रहे वीडियो में क्या देखने को मिला।
Related Stories
वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स अपनी दोनों बेटियों को घर पर ही ट्रेन कर रहा है। उसने एक टेबल के ऊपर एक बाल्टी को उल्टा करके रख दिया है और उसके ऊपर दो बोतल रख दिया है। इसके बाद वो उन दोनों बोतलों को लात से मारकर दिखाता है। इसके बाद वो ठीक ऐसा ही तीन बोतल रखकर करता है। यह करने के बाद वो अपने बेटियों को ऐसा करने के लिए बोलता है और वो दोनों बेटियां बारी-बारी वैसा ही करके दिखाती हैं जैसा उनके पिता ने किया था और अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KantInEastt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में बताया है कि, 'भारत के असम में एक पिता अपनी बेटियों को भविष्य की योद्धाओं की तरह पाल-पोस रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया, हर घर में लड़कियों को मार्शल आर्ट सिखाना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- आप तभी किसी को योद्धा बना सकते हो जब आप योद्धा हो, ये आदमी योद्धा है। तीसरे यूजर ने लिखा- इसकी अभी बहुत जरूरत है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दो बच्चों का दिल छू लेने वाला Video हुआ वायरल, लोगों ने भी दिया अपना रिएक्शन