1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये salesman तो घर में क्लेश करवा कर रहेगा, वायरल Video जरा आप भी देखिए

ये salesman तो घर में क्लेश करवा कर रहेगा, वायरल Video जरा आप भी देखिए

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 17, 2026 08:52 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 08:55 am IST

एक बहुत ही गजब का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों को हंसी आएगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HASNAZARURIHAI

सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उन सभी वीडियो में से जो वीडियो सबसे हटके होता है या फिर पहली बार दिखता है, वो जरूरा वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जरूर जानते होंगे कि कैसे-कैसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और क्या वायरल होता है। आपकी फीड पर भी वो सब आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी मजेदार है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो में क्या है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी लेडीज पर्स बेच रहा है और उसके पर्स बेचने का तरीका बहुत ही अलग है। वो महिलाओं का ध्यान खींचने के लिए एकदम हटके कुछ करता है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वो बोलता है, 'आ जाओ बहना, पर्स लेना, लड़ाई हो जाए तो घुमा घुमाकर देना। दीदी आइए, पर्स ले जाइए, अपने पति की जान खाइए, उनसे कहो कि दिलाइए और नहीं दिलाएं तो मुंह बनाइए, खाना मत पकाइए।' वो इतने पर ही नहीं रुकता है। वो लगातार कुछ न कुछ कहता रहता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई यह शख्स कौन है और कहां का यह वायरल वीडियो है। खैर अभी वायरल हो रहा है तो एक बार आप भी देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये सेल्समैन तो घर में क्लेश करवा कर रहेगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये सेल रेल के जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वास्तव में मजाकिया है, कमाल है। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या सीन है। एक और यूजर ने लिखा- ये कुछ नया काम करवाएगा।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

रील बनाने का चक्कर बहुत बेकार होता है, अब आप इसी लड़के की हरकत देख लीजिए, Video हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।