1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील बनाने का चक्कर बहुत बेकार होता है, अब आप इसी लड़के की हरकत देख लीजिए, Video हो रहा वायरल

रील बनाने का चक्कर बहुत बेकार होता है, अब आप इसी लड़के की हरकत देख लीजिए, Video हो रहा वायरल

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 17, 2026 07:45 am IST,  Updated : Jul 17, 2026 07:45 am IST

कुछ लोग रील बनाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं कि उसे देखकर दूसरे लोग डर जाते हैं मगर उन्हें बनाने वाले को कोई फर्क नहीं पड़ता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@TADKA_TEZ

आज के दौर में एक बड़ी आबादी सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ रील बनाने के लिए ही है। वैसे तो रील बनाने में कुछ भी गलत नहीं है। कई सारे लोग जो बहुत ही टैलेंटेड होते हैं और जिनके पास क्रिएटिव माइंड होता है, वो बहुत ही गजब की रील बनाते हैं और आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई कमाल के रील देखे ही होंगे मगर वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ रील के चक्कर में अपनी जान को खतरे में डालते हैं और यह चिंता का विषय है। ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक रेलवे ट्रैक छोटे से पुल पर से गुजर रही है और वहीं पर किनारे एक शख्स बैठा हुआ है। वहां से जैसे ही ट्रेन गुजरती है, वो वहां से खड़ा हो जाता है और फिर उस बाउंड्री पर खड़े होकर चलने लगता है। इस दौरान उसे बैलेंस बनाने में मुश्किल होती है मगर रील के आगे तो जान की भी चिंता नहीं है और इसी कारण वो वहां से हटता नहीं है बल्कि ट्रेन के गुजरने तक वहीं पर चलता और पोज मारता दिखता है। अब इसकी बेवकूफी का वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @tadka_tez नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'सारी रीलबाजी धरी रह जाएगी जिस दिन ट्रेन को झोंका और आदमी के बीच संतुलन गड़बड़ हुआ। मां-बाप के लिए अफसोस करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होता है फिर इन बच्चों के लिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ये महज बेवकूफी है, मौत को दावत देने जैसा। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा लोग अपनी रील वायरल करने के लिए करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इसको ऊपर जाने की जल्दी लग रही है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

कुत्तों का ये वाला Video हो रहा है खूब वायरल, देखकर लोगों ने भी किया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।