आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है और सोशल मीडिया पर बैठी एक बड़ी आबादी को रील बनाने की आदत हो गई है। हम यह नहीं कह रहे हैं कि रील बनाना गलत बात है मगर कई लोग इसी रील के चक्कर में और फेमस होने की चाह में अपनी जान को खतरे में डाल देते हैं और यह देखकर चिंता जरूर होती है कि लोग वायरल होने के लिए यह सब क्या कर रहे हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे क्योंकि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वायरल हो रहे वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक शख्स बिना हेलमेट के बाइक चला रहा है। वहीं उसकी पत्नी बाइक पर पिछले सीट पर नहीं बल्कि आगे टंकी पर उल्टा होकर बैठी है और उसने भी हेलमेट नहीं लगाया है। अब उस टंकी पर बैठे हुए ही महिला वीडियो बनाती है और बारी-बारी उसका पति भी कैमरे में देखता है। ये दोनों फिल्मी गाने पर रील बना रहे हैं मगर इन्हें अपनी जान की चिंता नहीं है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rameshofficial0 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'खतरनाक ट्रेंड: इंस्टाग्राम रील के लिए बाइक के फ्यूल टैंक पर बैठकर लड़की ने अपनी जान जोखिम में डाली। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बाबतपुर का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की सिर्फ रील बनाने के लिए चलती हुई बाइक के सामने वाले टैंक पर बैठकर अपनी जान जोखिम में डाल रही है... ट्रैफ़िक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की तुरंत जरूरत है।'
पुलिस ने क्या रिप्लाई दिया?
इस वायरल वीडियो पर DCP Gomti Zone VNS की तरफ से रिप्लाई किया गया है। अकाउंट चेक करने पर दिखा कि बायो में इसे आधिकारिक अकाउंट बताया गया है। आइए अब आपको बताते हैं कि क्या जवाब दिया है। पोस्ट में लिखा है, 'उक्त प्रकरण के संबंध में थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच में पता चला कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में बाइक का पंजीकरण नंबर स्पष्ट न होने के कारण चालक की पहचान नहीं हो सकी है। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट का विवरण प्राप्त करने हेतु साइबर सेल को अनुरोध प्रेषित किया गया है। आवश्यक विवरण प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।'
ये भी पढ़ें-
Zero Civic Sense का एक नया Video हुआ वायरल, आइए आपको भी दिखाते हैं