सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो पोस्ट होते हैं और कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। वायरल होने वाले वीडियो में अलग-अलग तरह के कंटेंट देखने को मिलते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस, बेवकूफी भरी हरकत समेत कई चीजें होती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो भी वायरल हुए हैं जिन्होंने लोगों का Civic Sense भी बताया है। कोई ट्रेन में गंदगी फैलाता दिखा तो कोई मेट्रो में तो कोई सड़क पर कहीं भी गंदगी फैलाता नजर आया। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। अभी एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक प्लेटफॉर्म है कहां ट्रेन रुकी हुई है। वहीं एक अंकल खड़े होकर केले खा रहे हैं। वो केला खाते हैं और फिर उसका छिलका किसी कूड़ेदान में डालने की जगह वहीं ट्रेन के नीचे पटरी पर फेंक देते हैं। इसके बाद एक शख्स उन्हें समझाता है कि छिलका ऐसे नहीं फेंकते तो वो ऐसे इशारा करते हैं जो समझाने वाला बेकार बात कर रहा हो। इसके बाद वो अंकल एक और केला खाते हैं और उसका भी छिलका वहीं फेंकने वाले थे मगर इस बा उस आदमी के रोकने पर कि ऐसा अनपढ़ लोग करते हैं, वो रुक जाते हैं और कूड़ेदान में छिलका फेंकते हैं। अब वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'हां, यह ट्रेन मेरी संपत्ति है और यह हमारी संपत्ति है- सार्वजनिक संपत्ति।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे पता नहीं कि लोग कब समझेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे लोगों के कारण कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट में जाना नहीं चाहता। तीसरे यूजर ने लिखा- देश चुनौतियों से नहीं ऐसे लोगों से परेशान है और फिर लोग मुंह उठाकर बोलते हैं कि सरकार क्या कर रही है। एक और यूजर ने लिखा- मैंने पहले भी कहा था और अभी भी कह रही हूं कि इंडिया में सिविक सेंस मर चुका है और ये ठीक नहीं होगा।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इससे बड़ी लापरवाही कोई नहीं हो सकती है, Video अभी हो रहा है वायरल