1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बारिश के बीच दिखा कुछ अनोखा नजारा, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

बारिश के बीच दिखा कुछ अनोखा नजारा, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 16, 2026 09:27 am IST,  Updated : Jul 16, 2026 09:27 am IST

सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखन के बाद कई सारे लोगों ने रिएक्ट किया है। आप जब वीडियो को देखेंगे तो शायद आप भी हैरान हो जाएंगे और कुछ प्रतिक्रिया देंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@OYE_NIK

आजकल सोशल मीडिया का दौर चल रहा है और लगभग हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं और दिन में कुछ देर तो वो भी स्क्रोलिंग भी करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि हर रोज कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं और इन वायरल वीडियो में ऐसे कंटेंट देखने को मिलते हैं जो लोगों ने सोचा तक नहीं होता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में ऐसा क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे बारिश के दौरान एक शख्स ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो में दिख रहा है कि बारिश हो रही है और उसी बारिश के बीच एक गाड़ी से सड़क के डिवाइडर के बीच में लगे पौधों को पानी दिया जा रहा है। जी हां, बारिश के बीच में पौधों को पानी दिया जा रहा है और यही कारण है कि देखते ही शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में तंज कसते हुए नीचे लिखा है, 'किसी कैप्शन की जरूरत नहीं है भाई।' अब यह वीडियो कब का है और किस जगह का है, यह तो पता नहीं चल पा रहा है मगर वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Oye_Nik नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में रोने वाली इमोजी के साथ लिखा है, 'जब आप ये देखते हो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सरकार अपना काम अच्छे से करे तो भी दिक्कत। दूसरे यूजर ने लिखा- शाबाश। तीसरे यूजर ने लिखा- अरे यार। चौथे यूजर ने लिखा- अनिल कपूर को आदिवासी हेयर ऑयल देने जैसा है। एक और यूजर ने लिखा- मजे है यार।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अजब लोग के गजब टैलेंट! एक शख्स ने दिखाई अपनी अनोखी कला, वायरल हो रहा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।