सोशल मीडिया की गलियों में जब कोई एक बार पहुंच जाता है तो फिर उन गलियों से आसानी से नहीं निकल पाता है क्योंकि वहां ऐसे-ऐसे कंटेंट देखने को मिलते हैं जो लोगों का बहुत ही अच्छा मनोरंजन करता है। हर दिन सोशल मीडिया पर खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से जो वीडियो अतरंगी होता है या फिर इंटरनेट पर पहली बार दिखता है या फिर लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक लोकल ट्रेन स्टेशन से निकल रही है। स्टेशन के दूसरी तरफ एक बैरिकेड लगा हुआ है और उसके बाद दूसरी पटरी है। अब वीडियो में यह दिखता है कि उस बैरिकेड पर एक आदमी बैठा हुआ है और ट्रेन से बचने के लिए उसने अपने शरीर को पीछे की तरफ किया हुआ है मगर वो वहां से ट्रेन के आने से पहले हटा नहीं। अब उसके इसी डेयरिंग के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जैसे उसे डर ही नहीं लगता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mythaught07 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'शायद चाचा यमराज से कोई डील किए हुए हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- मौत को छूकर टक से वापस आ सकता हूं, वाली बात हो गई। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- लगता है चाचा ने यमराज से भी जुगाड़ लगा लिया है, तभी वापसी नहीं हो रही। चौथे यूजर ने लिखा- शायद नवाजुद्दीन सिद्दिकी का फैन है। एक और यूजर ने लिखा- भाई का इरादा पता नहीं क्या है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस लड़के ने तो सांड के साथ ही खेला कर दिया, वायरल Video आपको भी देखना चाहिए