इंसान जब भी खाली होता है तो वो मनोरंजन की तलाश करता है और ऐसे में सोशल मीडिया बहुत मदद करता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जो छोटे-छोटे होते हैं और वो लोगों का बहुत अच्छा मनोरंजन करते हैं। इन्हीं सब के बीच में कई वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वायरल वीडियो देखे होंगे जो अतरंगी रहे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं और फिर लोगों के कमेंट बताएंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक बुलफाइट का है। एक लड़का रिंग के अंदर के सामने खड़ा है और उसके साथ खेल रहा है। वो लड़का बैल को प्रोवोक करता है और यह देखते ही बैल उसकी तरफ भागते हुए आगे बढ़ता है। अब सांड जैसे ही उसे सींग से मारने वाला था, लड़का खेला कर देता है जो सांड को भी हैरान कर देता है। वो एकदम सही समय पर हवा में उछाल मारता है जिसके कारण सांड उसके नीचे से आगे चला जाता है और ये लड़का सही सलामत नीचे भी आ जाता है और यही सांड को हैरान कर देता है जिसके कारण सांड उस पर फिर से हमला तक नहीं करता है। अब वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अंत में सांड शर्मिंदा हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- सांड कह रहा होगा कि भाई तुम कौन हो। दूसरे यूजर ने लिखा- मेरी तो हंसी नहीं रुक रही, यह देखकर। तीसरे यूजर ने लिखा- चीटिंग करता है तू चीटिंग। चौथे यूजर ने लिखा- इज्जत नहीं रखा मेरा, ऐसा सोच रहा होगा सांड। एक अन्य यूजर ने लिखा- सांड ने इसे बेइज्जती के तौर पर लिया।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
एक हाथ टूटने के बाद भी बाइक चलाते शख्स का Video हुआ वायरल, जरा आप भी एक नजर डालिए