सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है जहां हर दिन कुछ न कुछ अतरंगी देखने को मिल ही जाता है। एक दिन में न जानें कितने सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उन सभी वीडियो में से कुछ वायरल भी होते हैं लेकिन वायरल वही कंटेंट होते हैं जो लोगों के लिए एकदम नया होता है या फिर सबसे हटके होता है या फिर नॉर्मल होने के बाद भी ध्यान खींच लेता है। आज के दौर में जहां लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है, हम मानकर चलते हैं कि आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव होंगे और हर दिन कुछ समय सोशल मीडिया पर बिताते भी होंगे। अब ऐसे में आपने भी कई सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो हम आपके लिए लेकर आए हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वायरल वीडियो में क्या नजर आया।
Related Stories
शख्स ने दिखाई अनोखी कला
ऐसा कहा जाता है कि हर इंसान के अंदर कुछ न कुछ कला होती ही है। कोई बहुत अच्छा डांस कर सकता है तो कोई गाने में माहिर होता है। किसी का दिमाग बहुत तेज होता है तो कोई गजब का तैराक होता है। इसके अलावा भी लोगों के अंदर अलग-अलग कला होती है मगर ऐसी कला आपने किसी के अंदर नहीं देखी होगी, जो अभी वायरल हो रहा है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स दिखता है और उसके पीछे कुछ लोग और तीन कुत्ते दिखते हैं। अब ये आदमी जो कैमरे में दिख रहा है, वो अचानक भोंकने लगता है और उसकी आवाज सुनकर लोगों को यही लगेगा कि कोई कुत्ता भोंक रहा है। कुत्तों को भी यही लगता है और इसी कारण वो उस आदमी की भोंकने की आवाज सुनकर रिएक्ट करते हैं और भोंकते हुए उसे खोजने निकलते हैं मगर उन्हें कोई दूसरा कुत्ता नहीं दिखता है क्योंकि यह आवाज तो एक आदमी की थी। अब इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Bollywoodrule नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई कुत्तों को उकसा रहा है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई कुत्तों की भाषा जानता है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे ऐसा प्रैंक कौन करता है भाई, वायरल Video देख कई लोगों को आ जाएगी हंसी