1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे ऐसा प्रैंक कौन करता है भाई, वायरल Video देख कई लोगों को आ जाएगी हंसी

अरे ऐसा प्रैंक कौन करता है भाई, वायरल Video देख कई लोगों को आ जाएगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 16, 2026 06:54 am IST,  Updated : Jul 16, 2026 06:54 am IST

काफी समय बाद सोशल मीडिया पर प्रैंक का एक नया वीडियो देखने को मिला जिसे देखने के बाद आपको भी हंसी आ सकती है। आइए फिर आपको उस प्रैंक के बारे में बताते हैं।

Prank- India TV Hindi
इस आदमी के साथ हुआ प्रैंक Image Source : X/@MSTFA07SEN

आज के समय में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी से जुड़ चुका है। लोग सुबह उठने के बाद, रात को सोने से पहले, बस, ट्रेन या मेट्रो में सफर करते समय, ऑफिस में ब्रेक पर लोग सोशल मीडिया की गलियों में एक चक्कर लगा ही लेते हैं और वहां मौजूद अलग-अलग कंटेंट को देखते हैं। आप भी अगर ऐसा करते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि जो वीडियो सबसे हटके होता है, वो वायरल हो ही जाता है और हर दिन कई वीडियो वायरल होते भी हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो के वायरल होने का कारण क्या है।

प्रैंक के कारण वायरल हुआ वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो प्रैंक की वजह से हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स किसी दूसरे आदमी के साथ प्रैंक करते हुए नजर आता है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि बारिश के बीच एक आदमी शेड के नीचे खुद को बचाने के लिए आता है और वहां पर रखे एक स्टूल पर बैठ जाता है। इसी दौरान वहां पहले से खड़ा एक आदमी उसके सिर पर शैम्पू डाल देता है। अब जब वो बैठा हुआ आदमी गीले बालों पर हाथ फेरता है तो उसे कुछ महसूस होता है और थोड़ी ही देर बाद वो शैम्पू पूरे बाल में अच्छे से मिल जाते हैं। यह देख वो हैरान हो जाता है और फिर वो शेड से गिरते पानी में उसे धोने लग जाता है मगर प्रैंक करने वाला यही नहीं मानता और पीछे से थोड़ा-थोड़ा करके दो बार फिर से शैम्पू उसके सिर पर डाल देता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mstfa07sen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा लड़के पर पर लड़कियां फिदा हो जाती हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैं ये नहीं भूलूंगी। दूसरे यूजर ने कैप्शन को सीरियस लेते हुए लिखा- ऐसा नहीं है वैसे। तीसरे यूजर ने लिखा- हां, हमें यह बहुत पसंद है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मां ने बेटे के साथ बनाई रील जो सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने भी जमकर किए कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।