1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रील के चक्कर में लोग क्या-क्या करते हैं, अतरंगी हरकत का Video हुआ वायरल

रील के चक्कर में लोग क्या-क्या करते हैं, अतरंगी हरकत का Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 15, 2026 12:16 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 12:16 pm IST

कुछ लोग रील के लिए ऐसी-ऐसी हरकतें करते हैं कि वो देखकर दूसरे लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं और ऐसा ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस आदमी ने क्या किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ALKAYADAVBALLIA

कई सारे लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ रील बनाने और उसी रील के जरिए फेमस होने के लिए हैं। अब हम यह नहीं कह रहे हैं कि रील बनाना गलत बात है। कई सारे लोग रील के कारण ही आज फेमस हैं और आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर देखा होगा कि कई सारे लोग बड़े ही कमाल के रील्स बनाते हैं जो लोगों को हंसाने में मदद करते हैं मगर दिक्कत तब होती है जब रील के चक्कर में लोग खतरनाक स्टंट या फिर अजीब हरकतें करते हैं। हर कुछ समय में ऐसे लोगों के वीडियो वायरल हो ही जाते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

शख्स ने ऐसा क्या किया?

हर इंसान सोचता है कि वो कुछ ऐसा करते हुए रील बनाए, जो किसी ने नहीं किया हो और इसी कारण लोग एक से बढ़कर एक बेवकूफी करते हैं। ऐसी ही एक बेवकूफी अभी वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिला। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक आदमी ने गैस ऑन करके स्टोव चालू कर दिया है और फिर वो उसी स्टोव के ऊपर आकर पुशअप लगा रहा है। वो इस चक्कर में आग के काफी करीब आता हुआ दिखता है और यह बेवकूफी से कम नहीं है। रील्स के लिए इस तरह का स्टंट करना और अपनी जान को खतरे में डालना बिल्कुल सही नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AlkaYadavBallia नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा है, 'कंटेंट ऐसा बनाओ कि कोई कॉपी न कर पाए, इन भाईसाहब ने तो गजब कर दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा भी है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसा यूनिक कंटेंट बनाया कि देखने वाले भी सोच में पड़ गए, क्रिएटिविटी हो तो कॉपी नहीं सिर्फ तारीफ होती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये पागल हो गया है क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- साबित क्या करना चाहते हैं ये? चौथे यूजर ने लिखा- क्या पागल इंसान है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस लड़के ने तो सांड के साथ ही खेला कर दिया, वायरल Video आपको भी देखना चाहिए

शायद चाचा यमराज से कोई डील किए हुए हैं, वायरल Video एक बार आप भी देखिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।