सोशल मीडिया का यूज आज के समय में बहुत ही नॉर्मल हो गया है। जितने लोगों के पास स्मार्ट फोन है, लगभग वो सभी लोग आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। कोई इंस्टाग्राम पर ज्यादा एक्टिव रहता है तो कोई फेसबुक या फिर एक्स पर और कई लोग दूसरे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। वहीं कई सारे लोग सभी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो तो बहुत ही मजेदार होते हैं। हम भी आपके लिए एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लेकर आए हैं। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सिर्फ 11 सेकंड का है लेकिन बहुत ही मजेदार है। वीडियो में नजर आता है कि एक कुत्ता लंगड़ाते हुए एक टेबल के पास पहुंचता है जहां कुछ लोग बैठकर खा रहे हैं। अब कुत्ते को ऐसी हालत में देखने के बाद वहां बैठा एक शख्स उसे कुछ खाने के लिए पकड़ा देता है और उसे जैसे ही खाने की चीज मिल जाती है, वो अपनी असलियत में आ जाता है। वो तुरंत अपने चारों पैर पर खड़ा हो जाता है और वहां से तुरंत निकल जाता है। अब यह असली है या फिर AI वीडियो है, यह तो नहीं समझ में आया मगर वीडियो काफी मजेदार है और इसी कारण तो यह वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Im_Angel_77 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये तो एक्टिंग ऑस्कर्स लेवल का है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक नंबर का ड्रामेबाज निकला ये तो। दूसरे यूजर ने लिखा- ऑस्कर विनिंग एक्टिंग। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह डोगेश भाई वाह। चौथे यूजर ने लिखा- आजकल कुत्ते भी अच्छी एक्टिंग कर लेते हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा अतरंगी व्लॉगर तो आपने भी नहीं देखा होगा अब तक, Video हो रहा है वायरल