1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा अतरंगी व्लॉगर तो आपने भी नहीं देखा होगा अब तक, Video हो रहा है वायरल

ऐसा अतरंगी व्लॉगर तो आपने भी नहीं देखा होगा अब तक, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 16, 2026 01:51 pm IST,  Updated : Jul 16, 2026 01:51 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे आप एक बार देखेंगे तो फिर आप लंबे समय तक याद रखेंगे। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@SHEFALIDITYA89

सोशल मीडिया बहुत ही गजब का प्लेटफॉर्म है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक अतरंगी लोग हैं जो ऐसे-ऐसे वीडियो डालते हैं कि उसे देखकर इंसान अपनी हंसी ही न रोक पाए। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और इन गलियों में रोज चक्कर लगाते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर दिन ऐसे कई सारे या फिर कुछ वीडियो आते ही होंगे और वो आपको शायद अब तक याद होंगे क्योंकि अतरंगी चीजें ज्यादा रहती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में भी कुछ अतरंगी ही देखने को मिलेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या अतरंगी दिखा।

वीडियो में ऐसा क्या है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि मिट्टी में एक बड़े से डंडे को गाड़ दिया गया है। वहीं पास में एक लड़का एक टीन के शेड के नीचे लगी लकड़ी को पकड़कर लटका हुआ है। इसके बाद वो झूलते हुए किसी तरह से डंडे पर पहुंच जाता है और उस डंडे के दम पर खुद को टिका लेता है। इसके बाद वो बोलता है, 'मैं अपने गांव का इकलौता व्लॉगर हूं और मेरे गांव का नाम तो मैं रौशन करके ही रहूंगा।' यह सब बोलने के बाद वो उसी डंडे पर अपना संतुलन बनाए हुए डांस करने लगता है और उसका कंटेंट अतरंगी है जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। आप जब इस वीडियो को देखेंगे तो इसे लंबे समय तक इसे नहीं भूलेंगे क्योंकि ऐसा कंटेंट कभी-कभी ही देखने को मिलता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shefaliditya89 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा व्लॉगर देखा है क्या आपने कभी?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- इससे ज्यादा मूर्ख भी कोई नहीं देखा दीदी। दूसरे यूजर ने लिखा- अद्भुत प्रदर्शन। तीसरे यूजर ने लिखा- बंद करो, ये ज्यादा हो रहा है। एक और यूजर ने लिखा - दम है भाई तुम्हारे में।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

लोगों के दिमाग में ऐसे आइडिया कहां से आते हैं? वायरल Video एक बार देखिए तो सही

रील बनाने के लिए कपल ने किया खतरनाक स्टंट, Video हुआ वायरल तो पुलिस का आया यह रिप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।